Yuvraj Singh: क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार ऐक्ट्रेस बनीं मां!
August 25, 2023 / 09:39 PM IST
|Follow Us
क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। इस बात की जानकारी युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है।
‘बॉडीगार्ड’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस और छह बॉल पर छह छक्के लगाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर पैरेंट्स बन गए हैं। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है की उन्हें बेटी हुई है।
सोशल मीडिया पर युवराज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखे, “हम रातों को सो नहीं पा रहे हैं। क्योंकि अपनी छोटी सी राजकुमारी औरा का स्वागत किया है और अपने परिवार को पूरा कर लिया है।”
Recommended
बता दें, 2016 में अभिनेत्री हेजल कीच और युवराज सिंह ने शादी की थी। फिर साल 2022 में एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म भी दिया था। अब क्रिकेटर के जानकारी साझा करने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus