Prajakta Koli: मशहूर यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

  • September 17, 2023 / 05:49 PM IST

यूटूबर से एक्ट्रेस बन सबके दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है।

मशहूर यूटूबर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की है, जिसे जान कर उनके फैंस काफी खुश होंगे। एक्ट्रेस ने आज इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बताया है की लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ सगाई कर ली हैं। बता दें, दोनों करीब 13 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करने के साथ ही प्राजक्ता में लिखा, ‘वृषांक अब मेरे एक्स बॉयफ्रेंड हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने रिंग वाला स्टीकर भी शेयर किया है। बता दें, यूट्यूबर से एक्ट्रेस बनीं प्राजक्त के इंस्टाग्राम पर 7.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो स्टेशन में इंटर्न से शुरू किया था। इसके बाद 2015 में उन्होंने खुद का यूट्यब चैनल लॉन्च किया था। प्राजक्ता हाल ही रिलीज हुई फिल्म नीयत में भी नजर आईं थीं।

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus