दुबई में किंग खान को महिला ने किया किस, विडियो हुआ वायरल

  • June 14, 2023 / 07:18 PM IST

शाहरुख खान दुबई में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे जहां एक महिला ने उन्हें किस कर लिया। किस का यह विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग इंडिया से लेकर दूसरे देश तक फैली है। हाल ही किंग खान एक इवेंट के लिए दुबई पहुंचे थे। इस इवेंट का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल शाहरुख खान इवेंट में शिरकत करने जैसे ही पहुंचे थे, तभी एक फीमेल फैन आती है और शाहरुख के गालों पर किस कर लेती है। फीमेल फैन के इस हरकत के बाद शाहरुख भी इस प्यार को भी अनदेखा नहीं कर पाते और मुस्कुराने लगते हैं।

महिला के किस करते हुए यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ फैंस महिला को लकी बता रहे हैं वहीं कुछ कमेंट करते हुए दिख रहे हैं, “ये सही नहीं है, अगर कोई एक्ट्रेस होती फिर देखते क्या होता”। वहीं अन्य यूजर ने लिखा है, “अगर यही किसी मेल फैन ने माधुरी जैसी एक्ट्रेस के साथ किया होता तो क्या ठीक होता”।

देखें शाहरुख को किस करते हुआ महिला का यह विडियो:

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus