Waheeda Rehman: दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

  • September 27, 2023 / 05:52 PM IST

दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाने वाला है, इस बात की जानकारी सांसद अनुराग ठाकुर ने दी है। 

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान का हिंदी सिनेमा के विकास में काफी योगदान रहा है। अभिनेत्री अपनी अदाकारी की वजह से फैंस की चहेती भी बनी हुई हैं। इसी बीच खबर आ रही है की एक्ट्रेस को सिनेमा जगत के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। 

इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान की अनुभूति हो रही है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। वहीदा जी को हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए क्रिटिक्स द्वारा सराहा गया है। उनकी प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी समेत कई अन्य फिल्में हैं। … भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के डेडिकेशन, सट्रेंथ और कमिटमेंट का एग्जाम्पल दिया है। जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल लेवल पर भी ऊंचाइयों को छू सकती है। ये एक ऐसा समय है जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है। इस दौरान इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से उन महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन समर्पित कर दिया है।”

बताते चलें, वहीदा रहमान ने 1956 में फिल्म सीआईडी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को बेहद पसंद किया गया था। 

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus