Vijay Deverakonda: बॉलीवुड की पहली फिल्म फ्लॉप होने पर छलका विजय देरवकोंडा का दर्द

  • August 10, 2023 / 10:46 PM IST

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म खुशी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर ने अपनी फिल्म लाइगर के फ्लॉप होने पर काफी इमोशनल कर देने वाला बात कहा है।

अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्म देने वाले सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खुशी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का प्रमोशन भी जोर शोर से हो रहा है। इसी बीच विजय ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म लाइगर के फ्लॉप होने पर खुल कर बात की है। अभिनेता ने साझा किया कि ‘लाइगर’ उनके जीवन की पहली असफलता नहीं है और उनकी पहले भी कई फ्लॉप फिल्में रही हैं, जैसे उनकी कई हिट फिल्में भी हैं।

विजय देवरकोंडा ने आगे मीडिया से कहा, ”जब कोई फिल्म नहीं चलती तो दुख होता है।  मैंने पहले भी कई फ्लॉप फिल्में देखी हैं और ‘लाइगर’ पहली फिल्म नहीं है।  मेरी पहले भी कई हिट फिल्में रही हैं।  मैं फ्लॉप और हिट दोनों का अनुभव करता रहूंगा, क्योंकि अंततः हम कहानियां बताने की कोशिश कर रहे हैं।”

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus