साउथ एक्टर विजय अब भारत के सबसे महंगे एक्टर बन चुके हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपए लिए हैं।
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को पहले लोग बस बॉलीवुड ही समझते थे, लेकिन अब बॉलीवुड के अलावा बाकी इंडस्ट्रियों ने बॉलीवुड को पछाड़ दिया है। साउथ इंडियन फिल्म अब पैन इंडियन बन चुकी है। बाहुबली से लेकर आरआरआर तक, इन फिल्मों के फैंस हर जगह हैं।
फिल्मों के बढ़ते क्रेज के साथ अब एक्टर्स की फीस भी बढ़ गई है। अब बॉलीवुड फिल्म एक्टर्स के फीस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए साउथ फिल्म इंडस्ट्री से थलपति विजय ने बाजी मार ली है। विजय ने फीस के मामले में तीनों खानों को भी पीछे छोड़ दिया है।
खबरों के अनुसार, विजय पहले एक फिल्म का 100 करोड़ लेते थे, लेकिन अब ‘वारिसु’ की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा कर दोगुनी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार विजय अब अपनी आगामी फिल्म ‘थलापति 68′ के लिए 200 करोड़ चार्ज कर रहे हैं।