Vijay Antony: साऊथ एक्टर विजय की 16 साल की बेटी ने किया आत्महत्या, 12वीं की थी स्टूडेंट!

  • September 19, 2023 / 09:55 AM IST

साऊथ एक्टर विजय एंटनी की बेटी ने बीती रात आत्महत्या कर लिया है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आ रही है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर विजय एंटनी की 16 वर्षीय बेटी लारा एंटनी ने सुसाइड कर लिया है।

ताजा जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे के करीब विजय को बेटी की आत्महत्या की खबर सामने आई थी। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री सदमे में है।

रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 3 बजे विजय जब अपनी बेटी के कमरे में गए तो वह फंदे से झूलती मिली। इसके बाद विजय ने आननफानन में बेटी को हॉस्पिटल ले गए जहां, उसे मृत घोषित कर दिया गया। बता दें, विजय की बेटी 12वीं की छात्रा थी। 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus