बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ख़बर है उर्वशी ने जुहू में एक नया आलीशान घर खरीदा है।
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और उनका नया घर अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। उर्वशी का यह नया घर उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है। बीते कुछ महीने पहले उर्वशी क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर सुर्खियों में थी। दोनों का नाम कई बार जोड़ा गया हालांकि ऋषभ पंत की ओर से इस बात को हमेशा खारिज किया गया। अब एक बार अपने घर को लेकर उर्वशी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
खबरों के अनुसार उर्वशी ने यह बंगला 190 करोड़ में खरीदा है। यह बंगला यश चोपड़ा के बंगले के बगल में स्तिथ है। सूत्रों के अनुसार उर्वशी इस बंगले में 2 महीने पहले ही शिफ्ट हो चुकी हैं, और इस बात का खुलासा अब हो रहा है। उर्वशी का यह बंगला 4 मंजिल का है। इस घर में जिम से लेकर स्विमिंग पूल तक सारी सुविधा उपलब्ध है।
सूत्रों के अनुसार उर्वशी पहले लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में एक बंगाल लेने वाली थीं पर उन्होंने अब जुहू स्थित इस बंगले को अपना नया आशियाना बनाया है। उर्वशी अब काजोल, जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन की पड़ोसी हो गई हैं।