बॉलीवुड की आने वाली महिला प्रधान मूवी

  • May 20, 2023 / 07:31 PM IST

पिछले कई समय से फिल्मों में औरत का बस सपोर्टिंग रोल हुआ करता था पर अब समय के साथ यह भी बदल रहा है। बॉलीवुड में अब कई वूमेन सेंट्रिक मूवी बन रही है जिसमें एक्ट्रेसेज अकेले पूरे फिल्म में धमाका मचाती नजर आती है।

समय के साथ हर चीजें बदलती हैं, ठीक वैसे भी अब फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव हो रहा है। अब कैमरा के पीछे से लेकर कैमरा के सामने तक महिलाएं अपना कमाल दिखा रही हैं। बॉलीवुड में अभी कई वूमेन सेंट्रिक आईं थी और ये फिल्में अपना धमाल मचा भी चुकी हैं। अभी और भी कई महिला प्रधान फिल्में बहुत जल्द रिलीज होने वाली हैं, चलिए उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं:

जी ले जरा: फरहान अख़्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। फिल्म का काम तेजी से हो रहा है, हालांकि फिल्म के रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है।

द क्रू: एयरलाइन इंडस्ट्री पर बन रही इस फिल्म में करीना कपूर, तब्बू, कृति सैनन और रिया कपूर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

धक धक: दीया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह, संजना सांघी और फातिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्म ‘धक धक’ देश के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास तक बाइक चलाने की कहानी है। इस फिल्म का निर्माण तापसी पन्नू ने किया है और यह 2023 में बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।

चकदा एक्सप्रेस: इंडियन वूमेन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस से अनुष्का शर्मा परदे पर वापसी को तैयार हैं।

हैप्पी टीचर्स डे: निमरत कौर और राधिका मदान की आने वाली यह फिल्म सोशल थ्रिलर है। यह फिल्म इस साल शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus