• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड की वो 10 फिल्म जिसने पर पर्दे पर अनोखे अंदाज में सुपरहिरो को उतारा।।

  • November 3, 2023 / 11:20 AM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
बॉलीवुड की वो 10 फिल्म जिसने पर पर्दे पर अनोखे अंदाज में सुपरहिरो को उतारा।।
  • 1. रा.वन (2011)

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म वर्ष 2011 में आई एक सांइस फिक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसकी कहानी एक गेमिंग प्रोग्रामर की है जो एक अजीबो गरीब गेम बनाता है, फिल्म दिलचस्प मोड़ तब लेती है जब गेम के सुपरहिरो और विलेन असल दुनिया में प्रवेश करते है। सुपरहिरो के रूप में एक्शन करते शाहरुख़ खान शानदार नजर आते है, वही फिल्म के सी.जे.आई इफेक्ट बेहद कमाल के है। फिल्म की मुख्य भूमिका में शाहरुख खान के साथ अरमान वर्मा ,करीना कपूर ,अर्जुन रामपाल एंव प्रियंका चोपड़ा नजर आऐ है।

  • 2. मि० इंडिया (1987)

निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया 1987 में पर्दे पर आई। फिल्म की कहानी एक साधारण व्यक्ति अरुण की है जो अनाथ बच्चों के साथ रहता है वह अपने पिता की खोज “गायब करने वाले घड़ी” का इस्तेमाल करके गायब हो सकता है। फिल्म की मुख्य भूमिका में अनिल कपूर, श्रीदेवी, अमरीश पुरी, सतीश कौशिक ,अफताब शिवदासानी एवं शरत सक्सेना नजर आए है।

  • 3. कृष (2006)

निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म कृष वर्ष 2006 में पर्दे पर आई। फिल्म की कहानी कृष्णा नामक शख्स की है जिसे पिता से विरासत में अलौकिक शक्तियां मिली है। फिल्म की मुख्य भूमिका में रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा ,नसरुद्दीन शाह, शरत सक्सेना एवं रेखा नजर आऐ है।

Recommended
  • 4. ए फ्लाइंग जट्ट (2016)

निदेशक रेमो डिसूजा की फिल्म ए फ्लाइंग जट्ट वर्ष 2016 में आई एक्शन फेंटेसी फिल्म थी, फिल्म की कहानी एक नौजवान की है जिसे शुरू में ऊंचाई से डर लगता है धीरे-धीरे उसे अपनी अलौकिक शक्तियों का एहसास होता है। फिल्म की मुख्य भूमिका में टाइगर श्रॉफ, नाथन जॉन्स ,जैकलिन फर्नांडिस
,के के मेनन एवं श्रद्धा कपूर नजर आएं है।

  • 5.अलग (2006)

निर्देशक आशू त्रिखा एंव जिम मुलिगन की फिल्म “अलग” वर्ष 2006 में आई एक साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी एक गुप्त अलौकिक शक्तियों का मालिक एक अनाथ लड़के की है जिस का अपहरण एक वैज्ञानिक बुरे इरादे से व्यक्तिगत लाभ के लिए करता है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में अक्षय कपूर, दिया मिर्जा ,जयंत कृपलानी, शरत सक्सेना ,मुकेश तिवारी एवं यतीन कार्येकर नजर आए है।

  • 6.द्रोण (2008)

निदेशक गोल्डी बहल की फिल्म द्रोण वर्ष 2008 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसकी कहानी एक अनाथ की है, जिसे पता चलता है कि वह एक पुश्तैनी योद्धाओं का वंशज है जो एक ब्रह्मांड में उर्जा स्त्रोत के रक्षक थे, अब उसे यह जिम्मेदारी निभानी है। फिल्म के मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन , प्रियंका चोपड़ा, के के मेनन के साथ जया बच्चन नजर आऐ है।

  • 7.स्निफ (2017)

निर्देशक अमोल गुप्ते की फिल्म उसने वर्ष 2017 में पर्दे पर आई ,फिल्म की कहानी एक बच्चे की है ,जिसकी सुघंने की क्षमता बहुत कमजोर है लेकिन प्रयोगशाला में घटी एक घटना के बाद उसके सुघंने की क्षमता बढ़ जाती है और वह एक सुपर हीरो बन जाता है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में खुश्मीत गिल, सुरेखा सिकरी ,सुरेश मेनन ,सुष्मिता मुखर्जी एवं मोनिका सहगल नजर आऐ है।

  • 8.रोबोट (2010)

एस. शंकर निर्देशित फिल्म रोबोट वर्ष 2010 में पर्दे पर आई एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। फिल्म की कहानी एक रोबोट की है जो भावनाओं को समझ सकता है, प्रतिद्वंदी द्वारा छेड़छाड़ करने के बाद वह रोबोट त्रासदी ला देता है। रोबोट के रूप में रजनीकांत का अंदाज बेहद निराला है। फिल्म के मुख्य भूमिका में रजनीकांत के अलावा ऐश्वर्या राय और डैनी डेंजोंग्पा भी नजर आए है।

  • 9.ब्रह्मास्त्र (2022)

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र वर्ष 2022 में परदे पर आई एक एक्शन फेंटेसी फिल्म है, जिसकी कहानी है एक युवा जोड़े शिव और ईशा की है जिसे ब्रह्मास्त्र के रहस्यों के बारे में पता चलता है जिसके बाद वे साथ मिलकर ब्रह्मांड को नष्ट करने वाली बुरी ताकतो से लड़ते है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आए है।

  • 10.सुपरमैन (1987)

निर्देशक जी गुप्ता के फिल्म सुपरमैन वर्ष 1987 में पर्दे पर आई एक साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म थी। फिल्म की कहानी एक बच्चे की है जो क्रिप्टन ग्रह से पृथ्वी पर आता है। फिल्म की मुख्य भूमिका में धर्मेंद्र , पुनीत इस्सर, रंजीता कौर अशोक कुमार एवं गुड्डी मारुति नजर आए है। गौरतलब हो यह फिल्म मार्वल कॉमिक्स के पात्र सुपरमैन की कहानी को पर्दे पर दिखाने की एक असफल कोशिश थी।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Bollywood
  • #Superhero Movies

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

Νόμιμα Online Casino στην ελληνική Ελλάδα: Ο Ένοχος σας για Προστατευμένες Επιλογές

Νόμιμα Online Casino στην ελληνική Ελλάδα: Ο Ένοχος σας για Προστατευμένες Επιλογές

15 hours ago
Spinmacho Spielbank – Dein persönliches Premium-Spielvergnügen inklusive erstklassigen Erfolgschancen

Spinmacho Spielbank – Dein persönliches Premium-Spielvergnügen inklusive erstklassigen Erfolgschancen

15 hours ago
Lucky Pharaoh Wild Game: Your Gateway to Ancient Egyptian Riches

Lucky Pharaoh Wild Game: Your Gateway to Ancient Egyptian Riches

15 hours ago
Fortune Von Olympus: Dieses außergewöhnliche Slot-Erlebnis aus den antiken Griechenland

Fortune Von Olympus: Dieses außergewöhnliche Slot-Erlebnis aus den antiken Griechenland

15 hours ago
AllySpin Gaming Casino: Ihr Spezialist für hochwertiges Online-Glücksspiel

AllySpin Gaming Casino: Ihr Spezialist für hochwertiges Online-Glücksspiel

15 hours ago
  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2026 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us