• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड की 10 चुनिंदा फिल्म जो आंतकवाद के मुद्दे पर मुखर होकर प्रकाश डालती नजर आती है।

  • December 16, 2023 / 09:46 AM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
बॉलीवुड की 10 चुनिंदा फिल्म जो आंतकवाद के मुद्दे पर मुखर होकर प्रकाश डालती नजर आती है।

1.ब्लैक फ्राइडे (2004)

निर्देशक अनुराग कश्यप की विवादास्पद फिल्म ” ब्लैक फ्राईडे” वर्ष 2007 में पर्दे पर आई । फिल्म की कहानी 1993 की पृष्ठभूमि पर है जहां मुंबई में बम विस्फोट के बाद पुलिस बल एक बड़े पैमाने पर खोजबीन अभियान शुरू करता है। फिल्म की मुख्य भूमिका में के के मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, पवन मल्होत्रा एवं गजराज राव नजर आऐ है।
फिल्म को एक डॉक्यूमेंट्री शैली में शूट किया गया था , जिसमें तेज़ कैमरा मूवमेंट और झटकेदार कट्स थे,

2.उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2016)

Recommended

निर्देशक सह लेखक आदित्य धर की फिल्म “उरी” 2016 में पाकिस्तान द्वारा किऐ गऐ उरी हमले के प्रतिशोध की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिका में विकी कौशल , परेश रावल ,रजत कपूर ,यामी गौतम और मोहित रैना नजर आऐ है।

3. मिशन कश्‍मीर (2000)

निर्देशक विधु विनोद चोपडा की फिल्म मिशन कश्मीर ” अल्‍ताफ “नाम के युवक की कहानी पर आधारित है जो आतंकवाद की राह अपना लेता है। अल्ताफ़ के माता-पिता की हत्या के बाद एक पुलिस अधिकारी उसे गोद लेता है। लेकिन उसे पता चलता है कि उसके माता-पिता की मौत के ज़िम्मेदार उसके नए सौतेले पिता है, वह घर से भाग जाता है और बदला लेने वापस आता है। फिल्‍म में ऋतिक रोशन, संजय दत्‍त और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। इस फिल्म में भी कश्मीर में आतंक को दिखाया गया है।

4.फना (2006)

निर्देशक कुणाल कोहली की फिल्म “फना” एक कश्‍मीर के आतंकी और एक कश्‍मीरी अंधी लड़की के बीच प्रेम की कहानी है। जो कई दर्शकों का मनोरंजन कराते हुऐ अंततः हताशा की ओर ले जाती है। फिल्म के मुख्य किरदार आमिर खान और काजोल है।

5. हिंदुस्‍तान की कसम’ (1999)

निर्देशक वीरू देवगन की फिल्म भारत और पाकिस्‍तान के खराब रिश्‍तों को दिखाया गया है। फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, अजय देवगन , मनीषा कोईराला और सुष्मिता सेन मुख्‍य भूमिका में थे।

6. गदर : एक प्रेम कथा (2001)

निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म “गदर” विभाजन के दौरान की फिल्म है फिल्म की कहानी एक सरदार की है जो सकीना से शादी करता है और वे सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। पर उनकी खुशी कुछ ही समय रहती है जब सकीना के पिता उसे पाकिस्तान में रहने के लिए मजबूर कर अपने परिवार से अलग कर देते हैं। फिल्म में आतंकवादी गतिविधियों को दिखाया गया है फिल्म की मुख्य भूमिका में सनी देओल अमीषा पटेल नजर आऐ है।

7.मद्रास कैफे (2013)

निर्देशक सुजीत सरकार की फिल्म “मद्रास कैफे” वर्ष 2013 में आई एक वॉर थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। जिसकी कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट की है जो एक गुप्त मिशन के दौरान श्रीलंका का दौरा करता है। जहां वह खुद को एक साजिश में फंसा हुआ पाता है। फिल्म के मुख्य भूमिका में जॉन अब्राहम , राशि खन्ना, नरगिस फाखरी और प्रकाश बेलावड़ी नजर आऐ है।

8.हैदर (2014)

विलियम शेक्सपियर के नाटक “हेमलेट” का आधुनिक रूपांतरण कर बनी फिल्म हैदर एक युवक और उसके लापता पिता की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। शाहिद कपूर ने फिल्म में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें श्रद्धा कपूर , तब्बू, के के मेनन और इरफान खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म कश्मीर में फैले आतंकवादी उन्माद पर प्रकाश डालती है। निर्देशक विशाल भारद्वाज ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते।

9.तहान (2008)

निर्देशक संतोष सिवान की फिल्म “तहान” कश्मीर के स्याह भाग को पर्दे पर दर्शाती है। कि किस तरह साहूकार कर्ज़ न चुकाने पर एक आठ साल के बेटे के पालतू गधे को ले जाता है। जब लड़का उसे वापस लाने के लिए जाता है, तब वह एक आतंकवादी से मिलता है जो उसे एक ग्रेनेड को गंतव्य तक पहुंचाने का काम देता है। आतंकियों के षड्यंत्र का हिस्सा बन जाने की इस कहानी के मुख्य किरदार अनुपम खेर, पुरब भंडारे व राहुल बोस है।

10.’मां तुझे सलाम’ (2002)

निर्देशक टीनू वर्मा की फिल्म माँ तुझे सलाम मेजर प्रताप सिंह की कहानी है जहाँ उन्हे और उनकी टीम को भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात किया जाता है। उसे अपने देश की रक्षा करनी है और अपने देश के लोगों को आतंकवादी हमले से भी बचाना है। फिल्‍म में सनी देयोल ने सेना के ऑफिसर का किरदार निभाया है और अरबाज खान ने देशभक्‍त कश्‍मीरी युवक का रोल किया है।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Bollywood
  • #Terrorism

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

WildRobin Kaszinó – Vezető Szerencsejáték Rendszer Tapasztalt Játékosoknak

WildRobin Kaszinó – Vezető Szerencsejáték Rendszer Tapasztalt Játékosoknak

17 hours ago
Spino Gambino Casino – Řešení určená pro náročné hráče s italským temperamentem

Spino Gambino Casino – Řešení určená pro náročné hráče s italským temperamentem

17 hours ago
🎰 Rockstar Cazino – Experiența de joc Ta Supremă de jocuri de Divertisment Online

🎰 Rockstar Cazino – Experiența de joc Ta Supremă de jocuri de Divertisment Online

17 hours ago
Chicken Metro: This Subway Gaming Experience Conquering Play by sheer Storm

Chicken Metro: This Subway Gaming Experience Conquering Play by sheer Storm

17 hours ago
Big Bass Splash 1000: Pełny Guide po Slocie Hazardowej

Big Bass Splash 1000: Pełny Guide po Slocie Hazardowej

17 hours ago
  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2026 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us