टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में जो साउथ रीमेक हैं:

  • April 4, 2023 / 02:52 PM IST

अक्सर हम यह देखते हैं की कुछ बॉलीवुड मूवीज़ साउथ के फिल्मों की रिमेक्स होते हैं और ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करते हैं। ये फिल्में कमर्शियल सक्सेस का बोहोत बड़ा ज़रिया बन चुकी हैं। साउथ की फिल्में हमेशा से ही लोगों को इसलिए भी पसंद आयी हैं क्यूंकि उसमें पटकथा के अलावा मास परफोर्मेस भी होता हैं।

कबीर सिंह (2019)

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत यह फिल्म तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी (2017) की रीमेक है। अर्जुन रेड्डी में विजय डेवेराकोण्डा और शालिनी पांडेय ने मुख्या भूमिका निभाई हैं। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

विक्रम वेधा (2022)

सैफ अली खान और रितिक रोशन अभिनीत यह फिल्म 2017 में आयी विक्रम वेधा का रीमेक है। तमिल वर्शन में आर माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने किया है।

सिम्बा (2018)

रणवीर सिंह और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म तेलुगु फिल्म टेम्पर (2015) का रीमेक है। टेम्पर में जूनियर एन टी आर और काजल अग्गरवाल ने किया है और इसका निर्देशन पूरी जगन्नाध ने किया है, सिम्बा का निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया गया है।

गजनी (2008)

 आमिर खान और असिन अभिनीत यह फिल्म तमिल फिल्म गजनी (2005) की रीमेक है। इसके तमिल वर्शन में सूर्या, काजल अग्गरवाल और असिन ने अभिनय किया है जबकि इसके हिंदी वर्शन में आमिर खान और असिन ने मुख्या भूमिका निभाई हैं। दोनों ही वरशंस का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया है।

राउडी राठौर (2012)

अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत यह फिल्म तेलुगु फिल्म विक्रमारकुडु (2006) की रीमेक है। विक्रमारकुडु में रवि तेजा और अनुष्का शेट्टी ने अभिनय किया है और इसका निर्देशन एस एस राजामौली ने किया है जबकि रोदय राठौर का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है।

ओके जानू (2015)

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म तमिल मूवी ओ काधल कणमणि (2015 ) का रीमेक है। ओ काधल कणमणि में दुल्क्वेर सलमान और नित्या मेनन ने अभिनय किया है और दोनों ही फिल्मों का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है।

बाघी 2 (2018)

 टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अभिनीत यह फिल्म तेलुगु फिल्म क्षणम (2016) की रीमेक है। क्षणम में अदिवि सेष और अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन रविकांत पेरुपु ने किया है जबकि बाघी 2 का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

वांटेड (2009)

सलमान खान और आयशा टाकिया अभिनीत यह फिल्म तेलुगु फिल्म पोकिरी (2006) की रीमेक है। तेलुगु फिल्म में महेश बाबू, इलीयाना डी क्रूज़ ने अभिनय किया है जिसका निर्देशन पूरी जगन्नाध ने किया है। वांटेड का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है।

दृश्यम (2015)

अजय देवगन और तब्बू अभिनीत यह फिल्म मलयालम फिल्म दृश्यम (2013) की रीमेक है। इस फिल्म के मलयालम वर्शन में मोहनलाल, जीतू जोसफ, आशा शरथ ने अभिनय किया था।

रेडी (2011)

 सलमान खान और असिन अभिनीत यह फिल्म तेलुगु फिल्म रेडी (2008) की रीमेक है। तेलुगु वर्शन में राम पोथीनेनी और जेनेलिआ डी’ सूज़ा ने अभिनय किया था।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus