• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

जेनेलिया डिसूजा की शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्में

  • February 27, 2024 / 09:00 AM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
जेनेलिया डिसूजा की शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्में

जेनेलिया डिसूज़ा एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई तेलगु, हिन्दी, तमिल, कन्नड़ व मलयालम फ़िल्मों में अभिनय किया है। पार्कर पेन के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय के चलते मिली प्रसिद्धि के बाद उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तुझे मेरी कसम (२००३) से की थी। उसके बाद उन्हें अपनी फ़िल्म बॉयज़ के ज़रिए लोकप्रियता हासिल हुई और उन्होंने तेलगु सिनेमा में अपने कदम बढ़ाए।जेनेलिया की मुस्कुराहट बेहद आकर्षक और अभिनय कौशल बहुमुखी है। इस लेख में हम उनकी कुछ फिल्मों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

1. जाने तू…या जाने ना (2008)

जाने तू…या जाने ना एक रोमांटिक हिंदी भाषा की फिल्म है जिसके निर्देशक अब्बास टायरवाला है। यह आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यह आमिर खान के भतीजे इमरान खान की पहली फिल्म थी,और उनके साथ, यह अब्बास के लिए एक पटकथा और निर्देशन की शुरुआत भी थी और प्रतीक बब्बर की भी पहली फिल्म थी, जो इस फिल्म में सहायक अभिनेता थे। साथ ही इस फिल्म में जेनेलिया और मंजरी फडनीस भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. संगीत एआर रहमान ने दिया है। फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी, जिसने उस समय 53 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Recommended

2. तेरे नाल लव हो गया (2012)

तेरे नाल लव हो गया निर्देशक मंदीप कुमार की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक जोड़े, मिनी और वीरेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार वास्तविक जीवन के जोड़े, जेनेलिया और रितेश देशमुख ने निभाया है। तेरे नाल लव होगया “1997 की ए लाइफ लेस ऑर्डिनरी” नामक फिल्म से प्रेरित है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट घोषित किया गया था और दर्शकों से इसे सकारात्मक समीक्षा मिली थी।

3. मस्ती (2004)

मस्ती इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित एक मजेदार और क्राइम कॉमेडी फिल्म है।इसमें विवेक ओबेरॉय,रितेश देशमुख,आफताब शिवदासानी,लारा दत्ता,अमृता राव,तारा शर्माऔर जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आऐ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और इसे सकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म के दो सीक्वल भी हैं ,ग्रैड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती। फिल्म तीन असंतुष्ट और थके हुए पतियों मीत, प्रेम और अमर के इर्द-गिर्द घूमती है। जब वे शादी करते हैं तो उनका जीवन कड़वा हो जाता है। फिल्म का बजट 12 करोड़ था और यह बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही।

4. फोर्स (2016)

फोर्स, फोर्स फिल्म श्रृंखला की पहली किस्त है। यह फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत की एक हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जॉन अब्राहम, जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म विद्युत जामवाल की भी डेब्यू फिल्म है। फोर्स गौतम वासुदेव मेनन की पहले से ही सफल फिल्म काखा काखा का रीमेक है। फिल्म एक समर्पित पुलिसकर्मी की कहानी बताती है जिसका मिशन एक खतरनाक गैंगस्टर को पकड़ना है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का कलेक्शन किया।

5. चांस पे डांस (2010)

केन घोष निर्देशन में बनी फिल्म चांस पे डांस को मूल रूप से अभिनेत्री जिया खान के साथ आधा शूट किया गया था, लेकिन बाद में जेनेलिया ने उनकी जगह ले ली। यह फिल्म डांस पर आधारित है और इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैंशाहिद कपूरऔर जेनेलिया डिसूजा ने। प्रारंभ में, फिल्म का नाम याहू था, और एक अन्य शीर्षक, स्टार, भी सूची में था।

6. वेद (2022)

वेद रितेश देशमुख की निर्देशन में पहली फिल्म है और फिल्म जेनेलिया डिसूजा द्वारा निर्मित है। फिल्म ने 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और सुपरहिट रही। यह तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म माजिली का रीमेक है। वेद में रितेश देशमुख और जेनेलिया मुख्य भूमिका में हैं। . यह 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म है और सभी मराठी फिल्मों में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा सबसे ज्यादा है ।

7. मिस्टर मम्मी (2022)

मिस्टर मम्मी एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन शाद अली ने किया है पटकथा लिखी है अनन्या शर्मा ने। फिल्म में अमोल खोटे की भूमिका में रितेश देशमुख, गुगलू खोटे की भूमिका में जेनेलिया डिसूजा और महेश मांजरेकर डॉ.रामपाल सत्संगी और डॉ.लखनपाल सत्संगी के रूप में दोहरी भूमिका निभाते हैं। फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी बताती है जो गलती से गर्भवती हो जाता है और अब उसे वह सब कुछ करना पड़ता है जो महिलाएं गर्भवती होने पर करती हैं। यह एक मजेदार फिल्म है और अगर आप कुछ नया तलाश रहे हैं तो इसे देख सकते हैं।

8. सचिन (2005)

फिल्म का निर्देशन जॉन महेंद्रन ने किया है। सचिन फिल्म महेंद्रन की ही तेलुगु फिल्म नीटो का रीमेक है। सचिन एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो तमिल भाषा में रिलीज हुई है। फिल्म में विजय और जेनेलिया द्वारा चित्रित एक जोड़े की कहानी दिखाई गई है। उनके साथ फिल्म में बिपाशा बसु अपने तमिल डेब्यू में और संथानम, वाडिवेलु, और रघुवरन ने सहायक भूमिकाएँ निभाईं।

9. धी (2007)

धी एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसके मुख्य भूमिका में विष्णु मांचू और जेनेलिया डिसूजा नजर आऐ है।इसके अलावा, श्रीहरि और ब्रह्मानंदम सहायक भूमिकाएँ निभाते हैं। फिल्म का निर्माण सिरी वेंकटेश्वर फिल्म्स द्वारा किया गया है और निर्देशन श्रीनु विटला ने किया है। यह फिल्म अब हिंदी में सबसे बड़ी हेरा फेरी के नाम से उपलब्ध है। धी ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दो नंदी पुरस्कार भी शामिल हैं। फिल्म को तमिल में मिरातल नाम से और उड़िया में तू मो गर्लफ्रेंड नाम से, बंगाली में खोकाबाबू नाम से बनाया गया था। 2020 में इस फिल्म के सीक्वल की भी घोषणा की गई थी.

10. बोम्मारिलु (2006)

बोम्मारिलु निर्देशक भास्कर की निर्देशन वाली पहली फिल्म थी। यह एक रॉम-कॉम फैमिली ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म एक पिता और उसके बेटे के रिश्ते को दर्शाती है। जिसमें अपने बेटे की चिंता और अधिक देखभाल उसके जीवन में हस्तक्षेप करती है, जिससे उनके रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है। बोम्मारिलु में सिद्धार्थ हैं,प्रकाश राज, जेनेलिया, और जयसुधा मुख्य भूमिका में नजर आऐ है। इस फिल्म का बजट केवल छह करोड़ था, लेकिन फिर भी यह कमर्शियल हिट रही।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Bollywood
  • #Genelia Disouza

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

Conheça a Experiência Completa no Winbeast

Conheça a Experiência Completa no Winbeast

2 days ago
Winbeast: Tu propio Sitio Premium para Diversión de Casino en Red

Winbeast: Tu propio Sitio Premium para Diversión de Casino en Red

2 days ago
Fedezd Fel a Legiano Online Szerencsejáték Világát

Fedezd Fel a Legiano Online Szerencsejáték Világát

2 days ago
Kaasino Online Gaming Site: Your Personal Portal to Top-Tier Web-Based Gaming Excellence

Kaasino Online Gaming Site: Your Personal Portal to Top-Tier Web-Based Gaming Excellence

2 days ago
Experience Rapid Transactions through PayID-powered Gambling Systems

Experience Rapid Transactions through PayID-powered Gambling Systems

3 days ago
  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2026 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us