• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

जॉन अब्राहम की शीर्ष 10 हिंदी फिल्में

  • February 25, 2024 / 06:00 PM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
जॉन अब्राहम की शीर्ष 10 हिंदी फिल्में

जॉन अब्राहम एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, लेखक और पूर्व मॉडल हैं। उन्होंने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने फिल्म “जिस्म” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने साया, जिस्म, धूम और कई अन्य थ्रिलर फिल्मों में काम किया है। विकी डोनर एक निर्माता के रूप में जॉन अब्राहम की पहली फिल्म थी। जॉन अब्राहम भारत के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं।

1. धूम (2004)

धूम एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन संजय गढ़वी किया है।अभिषेक बच्चन,उदय चोपड़ा,ईशा देयोल,रिमी सेन, और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। यह धूम फिल्म श्रृंखला का पहला भाग है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक बैंक लुटेरे की भूमिका निभाई थी। यह जॉन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट 11 करोड़ रुपये था. इस सुपरहिट फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50.45 करोड़ रुपये था।

Recommended

2. जिस्म (2003)

जिस्म एक थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन अमित सक्सेना ने किया है ।जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। यह जॉन अब्राहम की पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए जॉन को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। साउंडट्रैक की रचना एमएम कीरावनी ने की थी। ‘जादू है नशा है’ इस फिल्म का पॉपुलर गाना है. यह फिल्म एक वकील और एक स्थानीय विवाहित महिला के अफेयर के बारे में है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12.87 करोड़ रुपये था।

3. परमाणु: पोखरण की कहानी (2018)

परमाणु एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। मुख्य कलाकार जॉन अब्राहम ,डायना पेंटी, और बोमन ईरानी रहे। यह पोखरण में भारतीय सेना द्वारा किए गए परमाणु बम परीक्षण विस्फोट पर आधारित है। संगीत दिऐ है सचिन-जिगर ने। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये था. इस हिट फिल्म का कलेक्शन 91.26 करोड़ रुपये था।

4.गरम मसाला (2005)

गरम मसाला एक कॉमेडी फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और निर्मित है। जॉन अब्राहम,परेश रावल, रिमी सेन,नेहा धूपा, और अन्य मुख्य भूमिका में रहे। यह फिल्म बोइंग बोइंग का रीमेक है।संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया गया है। इस फिल्म का बजट 17 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 54.65 करोड़ रुपये रहा।

5.मद्रास कैफे (2013)

मद्रास कैफे एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो शूजीत श्रीकार द्वारा निर्देशित और निर्माता है। अभिनेता जॉन अब्राहम ,नरगिस फाखरी, और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आऐ है। यह फिल्म एक भारतीय सेना विशेष बल अधिकारी के बारे में है ,जिसे रॉ द्वारा विशेष ऑपरेशन के लिए नियुक्त किया गया है।फिल्म का बजट था 34 करोड़ रुपये।इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 67 करोड़ रुपये है।

6.बाटला हाउस (2019)

बाटला हाउस एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन निखिल अडवाणी ने किया है। जॉन अब्राहम,मृणाल ठाकुर, और रवि किशन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म एक मुठभेड़ और मुठभेड़ की प्रामाणिकता साबित करने के लिए पुलिस अधिकारी के संघर्ष के बारे में बात करती है। फिल्म का बजट 47 करोड़ रुपये था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 127 करोड़ रुपए रहा।

7.सत्यमेव जयते (2018)

यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और कई अन्य लोगों द्वारा निर्मित है। मुख्य कलाकार जॉन अब्राहम ,आयशा शर्मा,मनोज बाजपेयी, और अमृता खान विलकर रहे। . जॉन अब्राहम ने वीर राठौड़ की भूमिका निभाई जो एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को मार देता है। संगीत साजिद-वाजिद, तनिष्क बागची, रोचक कोहली और अर्को द्वारा रचित है। इस फिल्म का सीक्वल 2021 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म का कलेक्शन 110 करोड़ रुपये था।

8. दोस्ताना (2008)

दोस्ताना एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसका निर्देशन किया है तरूण मनसुखानी ने। यह दो पुरुषों की कहानी है जिन्हें एक ही लड़की से प्यार हो जाता है। इसमें अभिषेक बच्चन हैं,प्रियंका चोपड़ा, और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आऐ है। संगीत विशाल-शेखर द्वारा तैयार किया गया था। गाने आज भी मशहूर हैं. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 81.68 करोड़ रुपये था।

9. रेस 2 (2013)

रेस 2 एक एक्शन क्राइम फिल्म है, जो अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित और रमेश एस. तौरानी द्वारा निर्मित है। जॉन अब्राहम,दीपिका पादुकोने,अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज,अमीषा पटेल, और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे। यह रेस फिल्म सीरीज की दूसरी फिल्म है। जॉन अब्राहम ने प्रतिपक्षी की भूमिका निभाई। गाने प्रीतम, योयो हनी सिंह द्वारा रचित हैं। इस हिट फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 162 करोड़ रुपये है।

10. टैक्सी नंबर 9.2.11 (2006)

यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन किया है मिलन लूथरिया ने। मुख्य कलाकार के तौर पर जॉन अब्राहम, समीरा रेड्डी, और नाना पाटेकर नजर आऐ है। यह हॉलीवुड फिल्म चेंजिंग लेन्स पर आधारित है। संगीत विशाल-शेखर द्वारा तैयार किया गया था। इस फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 32 करोड़ रुपये था।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Bollywood
  • #John Abraham

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

Bettilt Güncel Girişle Kazanç Rüzgarını Yakalayın

Bettilt Güncel Girişle Kazanç Rüzgarını Yakalayın

11 hours ago
Descubre el Portal Mágico del Login Online en ESC

Descubre el Portal Mágico del Login Online en ESC

12 hours ago
Naviguez dans l’univers captivant du codigo esc en ligne

Naviguez dans l’univers captivant du codigo esc en ligne

12 hours ago
Zagraniczni Bukmacherzy: Wyczerpujący Przewodnik dla Graczy

Zagraniczni Bukmacherzy: Wyczerpujący Przewodnik dla Graczy

23 hours ago
Wolf Gold Game: The Legendary Slot Which Commands Gambling Floors

Wolf Gold Game: The Legendary Slot Which Commands Gambling Floors

23 hours ago
  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2026 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us