• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

विशाल भारद्वाज की 10 लोकप्रिय बॉलीवुड सिनेमा।

  • December 8, 2023 / 10:23 AM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
विशाल भारद्वाज की 10 लोकप्रिय बॉलीवुड सिनेमा।

विशाल भारद्वाज बॉलीवुड के उन निर्देशक की सूची में आते है जिनकी फिल्म अपने आप में एक समूची कायनात लेकर पर्दे पर पेश होती है।

1. हैदर (2014)

विलियम शेक्सपियर के नाटक “हेमलेट” का आधुनिक रूपांतरण कर बनी फिल्म हैदर एक युवक और उसके लापता पिता की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है।
शाहिद कपूर ने फिल्म में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें श्रद्धा कपूर , तब्बू, के के मेनन और इरफान खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। निर्देशक विशाल भारद्वाज ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते।

Recommended

2. ओमकारा -(2006)

विलियम शेक्सपियर के नाटक ओथेलो पर आधारित , ओमकारा एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है । फिल्म की कहानी एक स्थानीय गुंडे की है जिसके उत्तराधिकारी की घोषणा के बाद कलह का आगमन होता है। इस गंभीर क्राइम थ्रिलर में अजय देवगन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय, बिपाशा बसु, नसीरुद्दीन शाह और दीपक डोबरियाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

3. मकबूल (2003)

विलियम शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ से प्रेरित, मकबूल एक समकालीन क्राइम थ्रिलर फिल्म है। मंझे हुऐ कलाकार, जिसमें इरफान खान , तब्बू, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर शामिल हैं। मुंबई में अंडरवर्ल्ड परिदृश्य की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी डॉन के मारने से लेकर उसके उत्तराधिकार पर अपना स्थापत्य करने की कड़ी में इरफान बेहद शानदार नजर आऐ है। पंकज कपूर ने इस फिल्म के लिऐ सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

4. पटाखा (2018)

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी फिल्म दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लगातार किसी भी चीज को लेकर एक-दूसरे से लड़ती रहती हैं।
दो बहनों के बीच के इस अप्रत्याशित रिश्ते को राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा ने बेहतरीन रूप से पर्दे पर उतारा है। फिल्म में सुनील ग्रोवर और विजय राज जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

5. द ब्लू अम्ब्रेला -(2005)

रस्किन बॉन्ड के उपन्यास पर आधारित, फिल्म की कहानी नीली छतरी के इर्द-गिर्द केंद्रित है । फिल्म की कहानी एक छोटी लड़की को जापानी पर्यटकों के एक समूह से नीली छतरी मिलती है, तो वह और उसकी नई बेशकीमती चीज़ गाँव में आकर्षण का केंद्र बन जाती है।फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और नकारात्मक भूमिका में उनके प्रदर्शन के लिए पंकज कपूर की सर्वसम्मति से प्रशंसा की गई।

6. सात खून माफ (2011)

रस्किन बॉन्ड की कहानी “सुज़ानाज़ सेवन हस्बैंड्स” का रूपांतरण, यह कहानी सुज़ाना और उसके ऐसे प्यार की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें कोई खामियां न हो। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा , इरफान खान, अन्नू कपूर, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम, नसीरुद्दीन शाह और विवान शाह प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

7. कामिने (2009)

फिल्म की कहानी दो अलग-अलग जुड़वां भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राजनीति, भ्रष्टाचार, बदला और ड्रग्स के घातक खेल में फंस जाते हैं, जब उनके पास गलती से लाखों की कोकीन से भरा एक गिटार केस आ जाता है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा जोनास, अमोल गुप्ते, चंदन रॉय सान्याल और आदिल हुसैन आदि शामिल है।

8. मटरू की बिजली का मन डोला।।

विशाल भारद्वाज की फिल्म “मटरू की बिजली का मनडोला” वर्ष 2013 में आयी एक ब्लैक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। जिसकी मुख्य भूमिका में इमरान खान, अनुष्का शर्मा और वरिष्ठ अभिनेता पंकज कपूर है, कहानी के अनुसार फिल्म हरियाणा की पृष्ठभूमि पर गढ़ा गया है एक राजनैतिक व्यंग के रूप में नजर आती है। गवंई तौर तरीके से लेकर राजनैतिक विचारधारा तक का गठजोड़ इस फिल्म में बेहतर तरीके से दिखाया गया है।

9.रंगून (2017)

निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म “रंगून” एक रोमांटिक वॉर ड्रामा फिल्म है। जिसकी कहानी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान की है जहाँ एक प्रेमिका अपने प्रेमी के आग्रह पर भारत-वर्मा सीमा पर जाती है, और वहाँ वह किसी अन्य के प्रति आकर्षित हो जाती है। फिल्म की मुख्य भूमिका में कंगना राणावत ,शाहिद कपूर और सैफ अली खान नजर आए है।

10.मकड़ी (2002)

निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म मकड़ी शुरुआती दशक की काफी लोकप्रिय फिल्म रही। फिल्म की कहानी दो जुड़वा बहन की है जिसमें एक दुष्ट चुड़ैल मकड़ी से बचाने के लिए उसकी दूसरी बहन चुन्नी समझौता करती है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में श्वेता बसु प्रसाद, शबाना आजमी, मकरंद देशपांडे, मोहिनी ठाकुर एवं चितरंजन गिरी नजर आऐ है।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Top 10 Bollywood
  • #Vishal Bharadwaj

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

VoodooDreams Casino Online: Your Elite Gaming Venue

VoodooDreams Casino Online: Your Elite Gaming Venue

15 hours ago
Experience Elite Entertainment at Voodoo Casino Online

Experience Elite Entertainment at Voodoo Casino Online

15 hours ago
Sky Crown Casino Online: Your own Elite Betting Destination

Sky Crown Casino Online: Your own Elite Betting Destination

15 hours ago
Sky Crown Casino Online: Your personal Elite Gaming Hub

Sky Crown Casino Online: Your personal Elite Gaming Hub

15 hours ago
Qbet Casino Online: Your Gateway premium Premium Gaming Entertainment

Qbet Casino Online: Your Gateway premium Premium Gaming Entertainment

15 hours ago
  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2026 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us