• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड की वो 10 फिल्म जो पर्दे पर डांस पर आधारित रही।

  • November 15, 2023 / 11:11 AM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
बॉलीवुड की वो 10 फिल्म जो पर्दे पर डांस पर आधारित रही।

1. एबीसीडी (2013)

वर्ष 2013 में आयी “एबीसीडी” निर्देशक रैमो डीसूजा की फिल्म है। फिल्म की कहानी एक शानदार नर्तक विष्णु की है।जिसे किसी परिस्थिति वश अपने ही डांस स्कूल को छोड़कर जाना पड़ता है। फिल्म की मुख्य भूमिका में प्रभुदेवा, गणेश आचार्य और धर्मेश येलांडे नजर आऐ है।

2. एबीसीडी (2015)

Recommended

निर्देशक रैमो डिसूजा की फिल्म “एबीसीडी 2” बचपन के दोस्तो की कहानी है जो सफल नर्तक बनना चाहते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए, वे अपने दोस्तों के साथ एक नृत्य समूह बनाते हैं और लास वेगास के एक हिप-हॉप प्रतियोगिता में मुक़ाबला करते हैं। फिल्म की मुख्य भूमिका में वरूण, धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा नजर आऐ है।

3.रब ने बना दी जोड़ी (2008)

निर्देशक आदित्य चोपड़ा की फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” एक व्यक्ति “सुरिंदर” की कहानी है जो प्रेम की आस में दोहरी जिंदगी जी रहा होता है
एक डांस चैंपियनशिप से फिल्म अनदेखे मोड़ लेती है। फिल्म की मुख्य भूमिका में शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा व विनय पाठक नजर आऐ है।

4.आजा नचले (2007)

निर्देशक अनिल मेहता की फिल्म एक नर्तकी की कहानी है जो उसके पूर्व डांस स्कूल को ध्वस्त होने से रोकने के लिए भारत आती है। वह जीत और उसके कारण को मजबूत करने के लिए एक संगीत के प्रदर्शन में असहयोगी शहरवालो को शामिल करती है।फिल्म की मुख्य भूमिका में माधुरी दीक्षित ,कोंकणा सेन शर्मा, अक्षय खन्ना एंव कुणाल कपूर नजर आऐ है।

5.नाच (2004)

निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म “नाच” एक सफल कलाकार की कहानी है। जिसके रिश्ते उसके कोरियोग्राफर प्रेमिका से कुछ ठीक नही है। पेशेवर और व्यक्तिगत मतभेदों के बाद, काम करने का एक अवसर उन्हें वापस एक साथ लाता है। फिल्म की मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन, अन्तरा माली, राजेश खेड़ा और मनोज पाहवा नजर आऐ है।

6.ताल(1999)

निर्देशक सुभाष घई की फिल्म “ताल” एक प्रेमी युगल की कहानी है। बतौर फिल्म मानसी के प्रेमी के घरवाले उसका और उसके पिता का अपमान करते हैं, तो वह विक्रांत की मदद से एक मशहूर कलाकार बनती है। जब उसका प्रेमी उससे माफ़ी मांगकर उससे शादी करना चाहता है, तो वह दुविधा में फंस जाती है। फिल्म की मुख्य भूमिका में अनिल कपूर ,ऐश्वर्या राय बच्चन एवं अक्षय खन्ना नजर आए हैं। फिल्म में ए. आर. रहमान का संगीत काफी सुहावना है।

7.स्ट्रीट डांसर (2020)

निर्देशक रेमो डिसूजा की फिल्म “स्ट्रीट डांसर” दो प्रतिद्वंद्वी नृत्य समूह की कहानी है….स्ट्रीट डांसर और रूल ब्रेकर्स, दोनों समूह के रिश्ते एक दूसरे से बेहतर नहीं है परंतु एक परिस्थिति के बावजूद दोनों एक साथ आते है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में नोरा फतेही , वरूण धवन, श्रद्धा कपूर नजर आऐ है।

8.डांस डांस (1987)

निर्देशक “सुभाष बब्बर” की फिल्म “डांस डांस” दो अनाथ बच्चे, राधा और रामू की कहानी है जो पैसे कमाने के लिए सड़कों पर गीत गाकर नृत्य करते हैं और बड़े होकर लोकप्रिय कलाकार बनते हैं। लेकिन, राधा की मृत्यु के बाद फिल्म नऐ मोड़ ले लेती है। फिल्म की मुख्य भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती, स्मिता पाटिल मंदाकिनी और अमरीश पुरी नजर आऐ है।

9. मुन्ना माईकल (2017)

निर्देशक सब्बीर खान की फिल्म “मुन्ना माइकल ” एक गैंगस्टर की कहानी है
जो अपनी प्रेमिका डॉली को प्रभावित करने के लिए एक स्ट्रीट डांसर, मुन्ना को प्रशिक्षित करने के लिए काम पर रखता है। फिल्म की मुख्य भूमिका में टाइगर श्रॉफ, नवाजऊद्दीन सिद्दकी एंव निधि अग्रवाल नजर आऐ है।

10.डिस्को डांसर (1982)

निर्देशक सुभाष अय्यर की कहानी “डिस्को डांसर ” एक युवा अनिल की कहानी है। जिसकी माँ पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भेज दिया जाता है। सालों बाद, वह प्रसिद्ध कलाकार बनता है और अपनी माँ का खोया सम्मान लौटाता है। फिल्म के मुख्य कलाकार के रूप में मिथुन चक्रवर्ती, कल्पना अय्यर और राजेश खन्ना नजर आऐ है।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Bollywood
  • #Dances Movies

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2025 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us