• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड की 10 सदाबहार फिल्में जो अनोखी कहानी, बेहतरीन अभिनय और संवाद से दिलों तक उतर जाती है।

  • December 16, 2023 / 09:46 AM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
बॉलीवुड की 10 सदाबहार फिल्में जो अनोखी कहानी, बेहतरीन अभिनय और संवाद से दिलों तक उतर जाती है।

1.थ्री इडियट (2009)

चेतन भगत के उपन्यास “फाइव प्वाइंट समवन” से आंशिक रूप से प्रेरित फिल्म थ्री इडियट वर्ष 2009 में आई निर्देशक राजकुमार हिरानी की बहुचर्चित फिल्म है। फिल्म ने सफलता के नजरिये को समाज में एक अलग परिदृश्य में स्थापित किया है। वह इसकी मुख्य भूमिका में आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन शर्मन जोशी नजर आए है। ओमी वैद्य का किरदार फिल्म के रिलीज के 15 साल बाद भी उतना ही लोकप्रिय है।

2.लगान (2001)

Recommended

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म “लगान” वर्ष 2001 में आई एपिक मेलोड्रामा फिल्म है फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज के दौरान भुवन नामक किसान अपने गांव को अगले 3 वर्षों तक कर का भुगतान करने से बचाने के लिए अंग्रेज सरकार से क्रिकेट खेलता है। फिल्म पूरे प्रदर्शन के दौरान एक गजब का उत्साह पैदा करता है फिल्म की मुख्य भूमिका में आमिर खान , ग्रेसी सिंह दयाशंकर एवं यशपाल शर्मा नजर आएं है।

3.कभी ख़ुशी कभी ग़म (2001)

करण जौहर निर्देशित पारिवारिक ड्रामा उन बंधनों के बारे में एक दिल दहला देने वाली कहानी है जो हमें बांधते हैं लेकिन हमें तोड़ भी सकते हैं। प्रतिभाशाली अभिनेताओं (अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल और करीना कपूर) की पुरी टीम की फिल्म जब पर्दे पर नजर आती है तो एक ठंडक का एहसास होता है।

4.दिलवाले दुल्हनिया ले जाऐंगे (1995)

डीडीएलजे ने कई पीढी को प्यार करना सीखाया है, इसने वो कल्ट स्थापित किया जो भारतीय सिनेमा में अमिट है। निर्देशक सह लेखक आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म में 10 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अनुमानित आय 2 बिलियन के आसपास रही। बरहाल फिल्म की कहानी की बात करें तो सिमरन के रूप में काजोल एक सख्त एंव रूढ़िवादी घर की लड़की है। , वही राज मल्होत्रा (शाहरूख) आजाद परिंदा है फिल्म इनके प्रेम कहानी के परिधि में घुमती है। अमरीश पुरी ,फरीदा जलाल अनुपम खेर, आदि की भूमिका काबिलेतारीफ है।

5. जब वी मेट( 2007)

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित सह लिखित फिल्म “जब वी मेट” में 2007 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर करीना कपूर सौम्या टंडन के अलावा तरुण अरोड़ा भी है। वही कहानी की बात करें तो फिल्म मुख्य रूप से एक हताश व्यपारी की बातूनी लड़की से पनपी प्रेम से खुश होने तक के सफर की है। फिल्म क्लाइमैक्स तक आते-आते कई सारी सीख दे जाती है।

6.बाजीराव मस्तानी (2015)

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। जिसमें पेशवा बाजीराव (रणवीर सिंह) काशीबाई (प्रियंका चोपड़ा) से पहले से ही विवाहित होने के बावजूद राजपूत राजा की बेटी मस्तानी (दीपिका पदुकोण) के प्यार में पड़ जाते हैं, तो एक दुर्भाग्यपूर्ण प्रेम त्रिकोण बनता है जो उनके जीवन की दिशा बदल देता है।

7. वीर जारा (2004)

कहते है मोहब्बत की मर्यादा ऩ उम्र, सूरत, ना सरहद होती है… फिल्म वीर जारा इस बात का जीता जागता उदाहरण है वर्ष 2004 में आई निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा बॉलीवुड चुनिंदा प्रेम कहानी में से एक है। वही कहानी की बात करे तो भारतीय पायलट वीर के रूप में शाहरुख खान को पाकिस्तानी लड़की जारा के रूप में प्रीति जिंटा से प्रेम हो जाता है। फिल्म में मनोज वाजपेयी भी नजर आऐ है।

8.हिचकी (2018)

निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म हिचकी वर्ष 2018 में आई एक इंस्पायरिंग फिल्म है। फिल्म की कहानी हिचकी से ग्रस्त एक महिला की है जो एक बड़े स्कूल में शिक्षिका बनती है, और शिक्षक बनने के पश्चात उसे परेशान करने वाली कक्षा एक नया मुद्दा पेश करती है, जिससे उसे आश्चर्य होता है कि क्या उसके सपने वास्तव में पहुंच के भीतर हैं। फिल्म के मुख्य भूमिका में रानी मुखर्जी, सुप्रिया पिलगांवकर ,शिवकुमार सुब्रमण्यम एवं जन्नत जुबैर नजर आऐ है।

9.बर्फी (2012)

निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म एक शरारती बहरे आदमी की कहानी ,है। जो दो महिलाओं से मिलता है” श्रुति” उसका पहला प्यार और “झिलमिल” जिसकी वह देखभाल करता है। इन दोनों के बीच में उसकी केमिस्ट्री को अप्रत्याशित तरीके से अनुराग बसु ने पर्दे पर जिस तरह उतारा है, आलोचकों ने इसे काफी पसंद किया। यह फिल्म ख़ुशी, दर्द, दिल टूटना, प्यार, दोस्ती और उनके बीच की हर भावना को खूबसूरती से दर्शाती है। फिल्म के मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर प्रियंका चोपड़ा एवं इलियाना डिक्रूज नजर आऐ है।

10.द लंचबॉक्स (2013)

अकेलेपन से उपजी एक एहसास को परदे पर ढाला है निर्देशक रितेश बतरा ने। फिल्म की कहानी एक हाउसवाइफ इला की है जिसके पति का लंचबॉक्स गलती से साजन फर्नांडिस को चला जाता है। फिर इसके बाद उनके बीच शुरू हुई बातचीत का सिलसिला काफी संजीदा है। फिल्म की मुख्य भूमिका में इरफान खान, नवाज़ुद्दीन सिद्धकी एवं निमृत कौर है।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Bollywood
  • #Loved Movies

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

Desperte a Sorte com o Incrível Bônus Casinobossy que Transforma Jogadas

Desperte a Sorte com o Incrível Bônus Casinobossy que Transforma Jogadas

25 mins ago
Casinobossy online un viaggio avventuroso nel mondo del gioco digitale

Casinobossy online un viaggio avventuroso nel mondo del gioco digitale

7 hours ago
Bettilt Güncel Girişle Kazanç Rüzgarını Yakalayın

Bettilt Güncel Girişle Kazanç Rüzgarını Yakalayın

20 hours ago
Descubre el Portal Mágico del Login Online en ESC

Descubre el Portal Mágico del Login Online en ESC

22 hours ago
Naviguez dans l’univers captivant du codigo esc en ligne

Naviguez dans l’univers captivant du codigo esc en ligne

22 hours ago
  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2026 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us