• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

डिज्नी हॉटस्टार पर मौजूद बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो अपने बेहतरीन कहानी और संवाद से दर्शको के दिलो दिमाग में छा गई।

  • November 15, 2023 / 11:06 AM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
डिज्नी हॉटस्टार पर  मौजूद बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो अपने बेहतरीन कहानी और संवाद से दर्शको के दिलो दिमाग में छा गई।

1. छिछोरे (2009)

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे वर्ष 2009 में आई एक लोकप्रिय कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा ,ताहिर राज भसीन ,नवीन पॉलिशेट्टी एवं तुषार पांडे है।
फिल्म की कहानी एक पिता की है जो अपनी बीती हुई यादों में अपने कॉलेज के
दिनों अपनें व अपने दोस्तों को याद करता है जब उसे लूजर्स का लेवल दिया जाता था

2. तलवार (2009)

Recommended

आरुषि तलवार हत्याकांड जैसी सत्य घटना पर आधारित फिल्म “तलवार” वर्ष 2015 में आई मेघना गुलजार की थ्रिलर फिल्म रही है। कहानी की बात की जाए तो एक जाँचकर्ता बेरहमी से हत्या की गई बच्ची के विवादास्पद मामले की जांच करता है। फिल्म के मुख्य भूमिका में इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, नीरज काबी ,सोहम साह एंव गजराज राव है।

3.एक चालीस की लास्ट लोकल (2007)

निर्देशक संजय खंडूरी की फिल्म “एक चालीस की लास्ट लोकल” एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। ऑटो हड़ताल के बीच रात की आखिरी ट्रेन मिस करने के बाद एक लड़के की मुलाकात एक लड़की से होती है जिसने भी वो आखिरी ट्रेन छोड़ दी होती है… इसके बाद कई परतों में गुजरते हुऐ फिल्म कलाईमेक्स तक पहुँचती है। फिल्म की मुख्य भूमिका में अभय देओल, नेहा धूपिया, अशोक समर्थ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी एवं दीपक शिर्के है।

4. बजरंगी भाईजान (2015)

एक पाकिस्तानी मुकबधिर बच्ची वापस उसके घर तक ले जाने के सफर में ढेर सारी समस्याओं को झेलते हुऐ हनुमान भक्त पवन के रूप सलमान को परदे पर उतारा है निर्देशक कबीर खान ने। फिल्म की मुख्य भूमिका में सलमान के अलावा हर्षाली मल्होत्रा, नवाजउद्दीन सिद्दकी, करीना कपूर एंव सरत सक्सेना नजर आऐ है।

5. नीरजा (2016)

निर्देशक राम माधवानी की फिल्म “नीरजा” वर्ष 2016 में आई एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी 1986 में एक विमान परिचारिका नीरजा की है जिसमें आतंकवादियों द्वारा विमान का अपहरण किया जाता है।
फिल्म के मुख्य भूमिका में सोनम कपूर, शबाना आजमी ,कवि शास्त्री और जिम सार्भ नजर आऐ है।

6.फ्रेडी (2022)

निर्देशक शशांक घोष की फिल्म फ्रेडी एक रिवेंज थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी एक डॉक्टर की है जो एक महिला से प्रेम कर बैठता है, फिर आगे चलकर कई छिपे रहस्य के कारण वह हताश हो जाता है।
वही से शुरू होती है बदले की कहानी।
फिल्म के मुख्य भूमिका में अलाया, कार्तिक आर्यन ,सज्जाद डेलाफ्रूज, करण पंडित एवं विहान चौधरी है।
स्वीट से दिखने वाले कार्तिक आर्यन अपने इंटेंस लुक में काफी शानदार नजर आते हैं।

7.सुपर 30 (2019)

निर्देशक विकास बहल की फिल्म “सुपर 30” एक इंस्पायरिंग ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के वास्तविक पृष्ठभूमि पर बनी है।अपने बेहतरीन संवादों और बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फिल्मफेयर में भी नामांकन ले चुका है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में रितिक रोशन ,मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी ,वीरेंद्र सक्सेना के साथ अमित साध भी नजर आए है।

8.अंग्रेजी मीडियम (2020)

निर्देशक होमी अदाजानिया की फिल्म अंग्रेजी मीडियम एक इंस्पायरिंग ड्रामा फिल्म है। जिसकी मुख्य भूमिका में राधिका मदन, इरफान खान ,दीपक डोबरियाल एंव करीना कपूर है। फिल्म की कहानी एक हिंदीपट्टी में रहने वाले एक पिता की है जो अपनी बेटी की आगे की पढ़ाई लंदन में करने के लिए सब कुछ कर गुजरता है। और इस सफर में फिल्म कई हास्यास्पद रोमांच से गुजरती हुई मालूम पड़ती है।

9.जॉली एल एल बी (2013)

वर्ष 2013 में आई फिल्म “जॉली एलएलबी” के लेखक सह निर्देशक सुभाष कपूर है। फिल्म की कहानी एक संघर्षरत वकील की है जो प्रसिद्धि और सफलता प्राप्त करना चाहता है ,फिल्म मोड़ तब लेती है जब उसे हिट एंड रन का एक मामला मिलता है वह पीड़ितों के पक्ष में लड़ने का फैसला करता है। हल्की-फुल्की कॉमेडी से शुरू होती फिल्म क्लाइमैक्स तक जाते-जाते दर्शकों के ऑख नम करने में सक्षम मालूम पड़ती है। फिल्म के मुख्य भूमिका में अरशद वारसी, सौरव शुक्ला, बोमन इरानी ,अमृता राव ,संजय मिश्रा एवं बृजेंद्र काला नजर आऐ है।

10. कौन प्रवीण ताम्बे (2022)

निर्देशक जयप्रद देसाई की फिल्म “कौन प्रवीण तांबे” वर्ष 2022 में आई एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो एक भारतीय क्रिकेटर प्रवीण तांबे की जीवनी पर आधारित है। फिल्म की मुख्य भूमिका में श्रेयस तलपडे , अंजलि पाटिल ,आशीष विद्यार्थी, अदिति पाटिल एवं परमब्रत चटर्जी नजर आऐ है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Bollywood
  • #Disney+ Hotstar

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2025 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us