• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड कलाकार पीयूष मिश्रा के 10 दमदार और शानदार फ़िल्मी किरदार जो दर्शकों को उनसे करीब कर दिया।

  • February 9, 2024 / 04:32 PM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
बॉलीवुड कलाकार पीयूष मिश्रा के  10 दमदार और शानदार फ़िल्मी किरदार जो दर्शकों को उनसे करीब कर दिया।

1- मक़बूल (2003)

नसीरुद्दीन शाह, ओम पूरी, पंकज कपूर, इरफ़ान ख़ान और तब्बू सरीखे दिग्गज कलाकारों से भरी इस फ़िल्म में पीयूष मिश्रा ने ‘काका’ का दमदार किरदार निभाया था. ये पीयूष मिश्रा के करियर के अब तक के सबसे यादगार किरदारों में से एक है.

2- गुलाल (2009)

Recommended

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित पॉलिटिकल ड्रामा फ़िल्म ‘गुलाल’ में पीयूष मिश्रा ने म्यूज़िक टीचर पृथ्वी बन्ना का किरदार निभाया था. पृथ्वी बन्ना स्थानीय नेता डुकी बन्ना (के के मेनन) के भाई हैं जो दिमाग से कमज़ोर हैं. इस फ़िल्म का मशहूर सॉन्ग ‘हुस्ना’ समेत अन्य गाने भी पीयूष ने ही लिखे और गाए थे.

3- गैंग्स ऑफ़ वासेपुर

इस क्राइम एक्शन फ़िल्म में पीयूष मिश्रा ने रेत माफ़िया निसार अहमद का किरदार निभाया था. पीयूष मिश्रा ने फ़िल्म में सरदार ख़ान (मनोज बाजपेयी) के चाचा निसार अहमद के किरदार में ख़ूब मारधाड़ की थी. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाया था.

4- पिंक (2016)

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर इस लीगल थ्रिलर फ़िल्म में पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) ने वक़ील प्रशांत मिश्रा का किरदार निभाया था. पीयूष मिश्रा ने फ़िल्म में आरोपी के वकील प्रशांत मिश्रा के किरदार में अपने विपक्षी वकील दीपक सहगल (अमिताभ बच्चन) को कोर्टरूम में कड़ी टक्कर दी थी.

5- तेरे बिन लादेन (2010)

पाकिस्तानी एक्टर अली ज़फर स्टारर तेरे बिन लादेन बेहतरीन कॉमेडी मूवी थी. इस फ़िल्म में पीयूष मिश्रा ने पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल ‘डंका न्यूज़’ के मालिक मजीद ख़ान का दिलचस्प का किरदार निभाया था, जिनके लिए अली ज़फर रिपोर्टर का काम करते हैं. फ़ैंस आज भी उनके किरदार को भूल नहीं पाए हैं.

6- हैप्पी भाग जाएगी (2016)

हैप्पी भाग जाएगी फ़िल्म में पीयूष मिश्रा ने पाकिस्तानी पुलिस ऑफ़िसर उस्मान अफ़रीदी का किरदार निभाया था. इस फ़िल्म में वो एक अलग शायराने अंदाज़ में नज़र आये थे. पीयूष इसके बाद साल 2018 में आई इस फ़िल्म के दूसरे भाग ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ में भी नज़र आये थे.

7- दिल से (1998)

फ़िल्म में एक रेडियो समाचार रिपोर्टर अमर और नक्सली मेघना की दुखद प्रेम कहानी दिखाई गई है. पीयूष मिश्रा ने फ़िल्म में सीबीआई ऑफ़िसर और इस केस के जांचकर्ता अरुण कश्यप की भूमिका निभाई थी. जो मेघना के बाद नक्सलियों को पकड़ने का काम करते हैं.

8- तमाशा (2015)

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फ़िल्म में पीयूष मिश्रा अलग-अलग कहानियों के पात्रों को मिलाने वाले कहानीकार की भूमिका में दर्शकों का दिल जीत लिया था. फ़िल्म में वो ज़िंदगी से हार चुके वेद (रणबीर) को ये समझाने के लिए मार्गदर्शन करते हैं कि वो अपने जीवन में क्या खोज रहा है.

9- रॉकस्टार (2011)

रणबीर कपूर स्टारर इस रोमांटिक-ड्रामा फ़िल्म में एक संगीतकार और उसके प्रसिद्ध होने की कहानी दिखाई गई थी. फ़िल्म में पीयूष मिश्रा ने म्यूज़िक कंपनी के मालिक ढींगरा का नेगेटिव किरदार निभाया था. इम्तियाज अली की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट रही थी.

10- द शौकीन्स (2014)

अक्षय कुमार स्टारर ये कॉमेडी फ़िल्म तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी उम्र के 60वें साल में हैं. पीयूष मिश्रा ने इन तीन दोस्तों में से एक की भूमिका निभाई थी. पीयूष ने अपनी दमदार एक्टिंग से फ़िल्म में अनुपम खेर और अनु कपूर को कड़ी टक्कर दी थी.

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Bollywood
  • #Piyush mishra

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

Casinobossy online un viaggio avventuroso nel mondo del gioco digitale

Casinobossy online un viaggio avventuroso nel mondo del gioco digitale

6 hours ago
Bettilt Güncel Girişle Kazanç Rüzgarını Yakalayın

Bettilt Güncel Girişle Kazanç Rüzgarını Yakalayın

19 hours ago
Descubre el Portal Mágico del Login Online en ESC

Descubre el Portal Mágico del Login Online en ESC

21 hours ago
Naviguez dans l’univers captivant du codigo esc en ligne

Naviguez dans l’univers captivant du codigo esc en ligne

21 hours ago
Zagraniczni Bukmacherzy: Wyczerpujący Przewodnik dla Graczy

Zagraniczni Bukmacherzy: Wyczerpujący Przewodnik dla Graczy

1 day ago
  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2026 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us