मशहूर टेलीविजन शो ‘महाभारत’ के इस एक्टर की हुई मृत्यु
June 5, 2023 / 01:19 PM IST
|Follow Us
बी.आर. चोपड़ा द्वारा निर्देशित आदरणीय ऐतिहासिक टेलीविजन श्रृंखला महाभारत में दुष्ट और डरावने शकुनी मामा की भूमिका निभाने के लिए जाने वाले एक्टर गुफी पेंटल की आज निधन हो गई है। 79 साल के उम्र में गुफी ने अंतिम सांस ली है। एक्टिंग से पहले गुफी इंजीनियर थे।
बीते काफी समय से गुफी बीमार चल रहे थे। आज सुबह उनकी दिल की गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। गुफी अपने सकुनी मामा की किरदार के लिए हमेशा से फेमस रहे हैं। आज उनके जाने पर टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।
गूफी पेंटल ने ‘महाभारत’ के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘जय कन्हैया लाल की’ जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘रफ्फू चक्कर’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’, ‘मैदान-ए-जंग’, ‘दावा’, ‘द रिवेंज: गीता मेरा नाम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
Recommended
सूत्रों के अनुसार आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।