OMG 2: आ गया ‘ओह माई गॉड 2’ का टीजर, अलग अंदाज में नजर आए अक्षय और पंकज त्रिपाठी

  • July 11, 2023 / 03:10 PM IST

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ओएमजी 2 का टीजर सामने आ गया है।

बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म ओएमजी 2 को लेकर आ रहे हैं, आज इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में अक्षय कुमार के साथ साथ पंकज त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं।

रिलीज हुए इस टीजर में आस्तिक और नास्तिक, भगवान और आस्था को दिखाया गया है। टीजर में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था रखने वाले एक भक्त की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म के 1 मिनट 12 के टीजर को देखकर लगता है कि यह पिछली फिल्म से बिल्कुल अलग है। टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के आवाज से होती है, वो कहते हैं ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर ही दे सकता है। 

बताते चलें, इस फिल्म से अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 के साथ उतरेगी।

देखें फिल्म का टीजर:

Read Today's Latest Videos Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus