द केरल स्टोरी को सच साबित करने के लिए मेकर्स ने 26 पीड़िताओं की कराई पेशी

  • May 18, 2023 / 06:55 PM IST

बीते दिन द केरल स्टोरी की टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर फिल्म से जुड़े जानकारी साझा करते नजर आए।

द केरल स्टोरी इन दिनों हर जगह छाई हुई है। अपने ट्रेलर के रिलीज से ही विवादों में घिरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कमाल दिखा गई। इस फिल्म को लेकर सियासती बवाल भी खूब हुआ। कुछ राज्यों में फिल्म पर बैन लगा दिया तो कुछ राज्य इस मूवी को टैक्स फ्री कर ज्यादा से ज्यादा देखने को प्रेरित करते नजर आए। फिल्म में दिखाई गई कहानी को सच साबित करने के लिए मेकर्स ने भी कड़ी मशक्कत की है।

बीती रात फिर से मुंबई में फिल्म को लेकर एक प्रेस कान्फ्रेस आयोजित किया था। सबसे खास बात इस कांफ्रेंस की थी की स्टेज पर 32 कुर्सियां लगीं हुईं थी। इसे देख सब हैरान थे।

इवेंट जब शुरू हुआ तो जाके पता चला कि इस कांफ्रेंस में मेकर्स के साथ 26 पीड़ित भी हैं। ये वो महिला थीं जो धर्म परिवर्तन का शिकार हुईं थी। लेकिन जब बात आगे बढ़ीं तो पता चला ये महिला बस परिवर्तन का शिकार हुई थी, इनका आतंकवाद से कोई रिश्ता नहीं था। फिर इवेंट के लास्ट में फिल्म के मेकर्स ने इन महिला के समूह को 51 लाख का चेक दिया और वहां उपस्थित लोगों से भी इनके संस्था को मदद करने की अपील की।

इन 26 महिलाओं में से कुछ मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी व्यथा भी सुनाती नजर आईं।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus