Stree 2: स्त्री 2 का टीजर आया सामने, एक्टर ने शेयर किया फिल्म का टीजर

  • July 12, 2023 / 11:09 AM IST

राजकुमार राव अपनी फिल्म स्त्री 2 का शूटिंग शुरू कर चुके हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने फिल्म के टीजर से दी है।

पांच साल पहले आई फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल अब बहुत जल्द आने वाला है और यह बात कह रहे हैं फिल्म के एक्टर राजकुमार राव। कुछ दिन पहले इसकी जानकारी राजकुमार ने श्रद्धा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को हिंट दिया था। आज अब राजकुमार ने इस फिल्म का एक टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। राजकुमार राव ने टीजर शेयर करते हुए लिखा,”एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक, स्त्री 2 फिल्मिंग शुरू। आ रही है वो- अगस्त 2024।”

टीजर में दिखाया गया है कि फर्स्ट पार्ट में चंदेरीवासी जिस स्त्री को भगाने की कोशिश करते थे, अब सेकंड पार्ट में वो उसी स्त्री से शहर की रक्षा करने की गुहार लगा रहे हैं।

बताते चलें, स्त्री फिल्म का पहला पार्ट 2018 में आया था। इस फिल्म को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। इस फिल्म का डायलॉग ‘वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है’ अभी भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। बता दें, इस अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अहम रोल में हैं।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus