स्वरा भास्कर हैं प्रेग्नेंट, तस्वीरें शेयर कर साझा की खुशखबरी

  • June 6, 2023 / 01:23 PM IST

अभिनेत्री स्वरा भास्कर बीते कुछ महीने पहले ही सपा नेता फहद अहमद संग शादी कर घर बसा चुकी हैं। आज स्वरा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर करते हुए खुशखबरी शेयर की हैं।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। सोशल मीडिया स्वरा ने अपनी पति फहद अहमद संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने कैप्शन में अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने लिखा,”कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है। जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, धन्य, आभारी, उत्साहित (और अनजान!)।”

बताते चलें हाल ही कुछ दिन पहले जब स्वरा भास्कर की प्रेगनेंसी की खबर बाहर आई थी तब अभिनेत्री ने इस खबर को नकारते हुए अफवाह बताया था। अब एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए खुशखबरी सुना रही हैं।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus