रिया चक्रवर्ती पर भड़की सुशांत की बहन

  • April 12, 2023 / 10:53 AM IST

“आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आउंगी, मैं डर जाउंगी… अब डरने की बारी किसी और की है”। रिया की इस टिपण्णी के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका बिना किसी का नाम लिए प्रोमो पर आपत्तिजनक ट्वीट किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से चर्चा में आई हैं। सुशांत सिंह राजपूत डेथ के बाद रिया लगातार कॉन्ट्रोवर्सी में बनीं हुई हैं। एक्टर के डेथ के बाद रिया साल 2021 में फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आईं थीं।

MTV टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज का रिया हिस्सा बनने जा रही हैं। जैसे ही इस शो का प्रोमो सामने आया दिवंगत अभिनेता के फैंस आग बबूला हो गए। रिया को शो में देखकर और उनके डायलॉग सुनकर लोग काफी भड़के हुए हैं।

ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसे उन्होंने रिया के नए शो के प्रोमो जारी होने के कुछ ही घंटों के बाद किया था। प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर लिखा- तुम क्यों डरोगी? तुम वैश्या थी, हो और रहोगी! सवाल तो ये है कि तुम्हारे साथ और कौन लोग हैं? कोई सत्ताधारी ही तुम्हें इतनी हिम्मत दे सकता है। सुशांत सिंह राजपूत के केस में देरी होने के लिए कौन जिम्मेदार है?

प्रियंका के इस ट्वीट को लोगों ने रिया से जोड़कर देखना शुरू कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने ट्वीट के बाद अब एक नया ट्वीट जारी कर सफाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘बस एक स्पष्टीकरण हैः मेरा ये ट्वीट किसी एक खास व्यक्ति के लिए नहीं है, जैसे कि इसे मीडिया रिपोर्ट किया में गलत तरह से दिखाया जा रहा है। ये हाल फिलहाल में हुई घटनाओं को लेकर मेरा अपना नजरिया है।’

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus