बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए आगे आए सोनू सूद, फिर मसीहा बन शुरू किया ‘प्रोफेसर सरोज सूद स्कॉलरशिप’

  • June 17, 2023 / 07:52 PM IST

अभिनेता सोनू सूद अक्सर लोगों के परेशानियों में मदद करते दिखते हैं। एक बार फिर सोनू सूद बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए आगे आए हैं।

कोरोना महामारी के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने मसीहा बन कई लोगों की जानें बचाई, अभिनेता ने निःस्वर्थ भाव से लोगों की मदद की। बेघरों की सहायता करने से लेकर बेघरों को आश्रय प्रदान करने तक, ज़रूरतमंद लोगों के लिए एयरलिफ्ट का आयोजन करना, इन सब कामों में आगे आकर सोनू ने एक बार इंसानियत की मिसाल पेश की थी।

अब एक बार फिर सोनू सूद बच्चों के लिए मसीहा बन कर आगे आए हैं। सोनू गरीब बच्चों के लिए एक स्कॉलरशिप लेकर आए हैं जो पैसों की कमी से उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

सोनू सूद ने एक अभियान चलाया है और उसे “पढ़ाई आपकी, ज़िम्मेदारी हमारी” सोच के साथ लॉन्च किया है। सोनू सूद की फाउंडेशन के तहत ‘प्रोफेसर सरोज सूद स्कॉलरशिप 2023’ लॉच किया गया है जो योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच प्रदान करने उन्हें अपने सपनों का अनुशरण करने हेतु सशक्त बनाने में मदद करेगा।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus