किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी में शामिल होने वाली सोनम कपूर अकेली भारतीय

  • April 29, 2023 / 07:38 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी में शामिल वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस होंगी।

सोनम आजकल परदे पर दिखाई नहीं दे रहीं हैं लेकिन सुर्खियों में अक्सर बनी रहती हैं। अब एक बार फिर फ़िल्म को छोड़ सोनम सुर्खियों में छा गई हैं।

दरअसल सात मई को होने वाले किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी इवेंट का सोनम हिस्सा बनने जा रही हैं। यह समारोह लंदन में आयोजित होगा, जिसमें ट्रॉम क्रूज और केटी पेरी जैसे सितारों के बीच एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी सोनम कपूर इवेंट में चार चांद लगाती देखी जाएंगी।

सूत्रों की मानें तो सोनम कपूर इस ताजपोशी इवेंट में कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर का परिचय देंगी। यह पहली बार होगा जब कोई इंडियन एक्ट्रेस किसी रॉयल फैमिली के इतने बड़े उत्सव का हिस्सा बनेंगी। इवेंट से जुड़ने के लिए सिंगर केटी पेरी और लियोनेल रिची का भी नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, ये दोनों सितारे बतौर गेस्ट इवेंट का हिस्सा बनेंगे। वहीं, इसमें टॉम क्रूज भी मौजूद रहेंगे, जिन्हें प्रिंसेज डायना के अंतिम संस्कार में भी देखा गया था।

तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह को डाउटन एबे और पैडिंगटन स्टार ह्यूग बोनेविले होस्ट करेंगे।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus