सिंगर शारदा राजन आयंगर का 85 की उम्र में हुआ निधन, राज कपूर ने दिया था बॉलीवुड में ब्रेक!

  • June 15, 2023 / 09:23 PM IST

मशहूर सिंगर शारदा राजन आयंगर का बुधवार को 85 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर कैंसर से पीड़ित थी।

लेजेंडरी एक्टर और फिल्म मेकर राज कपूर की खोजी हुई सिंगर शारदा राजन आयंगर का कल निधन हो गया। शारदा बीते काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहीं थी।

शारदा को बॉलीवुड में ब्रेक राज कपूर ने ही दिलाया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शारदा को राज कपूर पहली बार ईरान में गाते हुए सुना था। वहीं पर राज कपूर ने उन्हें फिल्म ऑफर किया था, वह फिल्म ‘सूरज’ थी जिसमें वैजयंती माला ने ऐक्टिंग किया था।

शारदा ने अंग्रेजी, तेलुगु, मराठी, गुजरती और हिंदी में गाना गा चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने ‘सूरज’ फिल्म के अलावा ‘गुमनाम’, ‘सपनों के सौदागर’, ‘मैला आंचल’ जैसी फिल्मों में भी अपनी आवाज दे चुकी हैं।

शारदा ने कई मशहूर सिंगर्स के साथ गा चुकी हैं जिनमें मोहम्मद रफी, आशा भोसले, किशोर कुमार, जैसे गायक शामिल हैं। साल 2007 में उन्होंने मिर्जा गालिब के मशहूर गजल पर ‘अंदाज ए बयां और’ नाम का एल्बम रिलीज किया था।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus