सिंगर पापोन अस्पताल में भर्ती, बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

  • May 13, 2023 / 02:36 PM IST

मशहूर बॉलिवुड सिंगर पापोन को खराब स्वास्थ्य के कारण शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनको क्या हुआ है इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है।

लेकिन गायक ने खुद अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा की है। उन्होंने अपनी और अपने नाइट अटेंडेंट बेटे पुहोर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। पापोन अपने बेटे को अस्पताल में नाइट अटेंडेंट के रूप में देखकर भावुक हो गए।
तस्वीर में पापोन को अस्पताल के बिस्तर पर देखा जा सकता है और उनके बगल में उनका बेटा बैठा है।

तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, “हम सभी इन छोटी-छोटी लड़ाइयों को अकेले ही लड़ते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इन घटनाओं को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद नहीं करता।
लेकिन पिछली रात अलग थी। यह पहली बार था, मेरे छोटे लड़के ने, जो 13 वर्ष का है, अस्पताल में नाइट अटेंडेंट बनने का ऑप्शन चुना!
यह एक इमोशनल मोमेंट है और मैं इसे अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ साझा करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा, “मुझे वह सब समय याद है जब मैं अपने माता-पिता के लिए ऐसा किया करता था। काश वे अपने पोते पुहोर को ऐसा करते हुए देखने के लिए आस-पास होते!
मैं धन्य महसूस कर रहा हूं और सभी आशीर्वादों और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं!
मैं अब बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूँ!”

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus