शर्लिन चोपड़ा ने फाइनेंसर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

  • April 14, 2023 / 08:29 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार शर्लिन के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने जुहू के एक फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना शुक्रवार की है, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन भी शुरु हो गई है।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि, ‘आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।’

एक्ट्रेस ने मीडिया से अपनी शिकायत में कहा है कि वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने फाइनेंसर ने उसके साथ छेड़छाड़ की, मना करने पर वो गाली गलौज पर उतर आया और जान से मारने की धमकी भी दी। शर्लिन ने बताया कि उनके मना करने के बावजूद भी आरोपी वीडियो रिकॉर्डिग कर रहा था।

ये पहली बार नही है इससे पहले भी शर्लिन ने राज कुंद्रा पर मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने बिग बॉस 16 में साजिद खान के खिलाफ #मीटू मूवमेंट में आवाज उठाई थी। इसके अलावा, शर्लिन तब भी सुर्खियों में थीं जब उन्होंने साजिद का समर्थन करने के लिए राखी सावंत के खिलाफ आवाज उठाई थी।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus