3 इडियट्स के राजू अका शरमन जोशी मना रहे आज अपना 44वाँ जन्मदिन

  • April 28, 2023 / 12:10 PM IST

बॉलीवुड में अपनी कॉमिक रोल से हँसाने वाले शरमन जोशी आज 44 साल के हो रहे हैं। यूं तो शरमन जोशी ने कई फिल्में की हैं पर वो लोगों के दिल में अपने कॉमिक फिल्मों की वजह से ही बने हुए हैं।

शरमन जोशी ने अपना बॉलिवुड करियर की शुरुआत गॉडफादर से की थी। इसके बाद उन्होंने रंग दे बसंती, गोलमाल, लाइफ इन अ मेट्रो, 3 इडियट्स, फरारी की सवारी जैसे फिल्मों में भी काम किया है।

शरमन बहुत कम उम्र में ही शादी कर लिए थे। प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा और शरमन दोनो कॉलेज में साथ ही पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब चुके थे। शरमन की जब शादी हुई तब वो मात्र 21 साल के थे।

शरमन जोशी को अभिनय का गुण विरासत में मिला, क्योंकि उनके पिता और बहन थिएटर में काम करते थे। तो शरमन भी पढ़ाई पूरा करने के बाद थिएटर से जुड़ गए।

शरमन 3 साल में 550 से अधिक शो करने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म और टेलीविजन क्लब ऑफ एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन की जीवन सदस्यता से शरमन जोशी को सम्मानित भी किया गया है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus