Jawan: ‘जवान’ से शाहरूख खान रचने जा रहे हैं इतिहास, सबसे बड़े स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली इंडियन फिल्म होने जा रही है जवान!

  • August 26, 2023 / 02:19 AM IST

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सामने आ रही खबरों के अनुसार, यह फिल्म दुनिया के सबसे बड़े परदे पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने जा रही है।

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘जवान’ लगातार कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। अब फिल्म से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है। नई खबरों के अनुसार, यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही रिकॉर्ड बना रही है। दरअसल, जवान जर्मनी स्तिथ सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रचने को तैयार है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IMAX स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट ऊंची है। ‘जवान’ इस स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी। बताते चलें, शाहरुख खान की यह फिल्म अगले महीने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus
Tags