Don 3: डॉन 3 में शाहरुख़ खान के ना होने पर फैंस ने जताई निराशा, सोशल मीडिया पर ‘नो एसआरके नो …’ हो रहा ट्रेंड

  • August 10, 2023 / 01:00 PM IST

डॉन 3 का कल अनाउंसेंट वीडियो रिलीज किया गया था, जिसमें शाहरुख खान के होने पर उनके फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब कल इस फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया था जिसमें डॉन के किरदार में अभिनेता रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह स्टारर इस वीडियो देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘नो एसआरके नो डॉन 3’ ट्रेंड कर रहा है। 

इतना ही नहीं शाहरुख खान के एक फैन पेज ने ट्वीट किया है, “फरहान अख्तर ने डायनासोर का अंडा छू दिया है। उसकी सबसे बड़ी गलती यह है कि उसने यह सोच लिया कि उसके पास ‘डॉन’ (फ्रेंचाइजी) के सभी अधिकार हैं। वह यह भूल गया कि शाहरुख खान जिस चीज को छू देता है, वह सब उसका हो जाता है। फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग गुस्से से पागल हुए जा रहे हैं। डिसलाइक और हाहा के कमेंट बेहिसाब आ रहे हैं।”

बताते चलें, खबर है की इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ प्रियंका चोपड़ा की जगह कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus