Rocky aur Rani ki Prem kahani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर सेंसर बोर्ड का चला कैंची, काटे कई सीन और डायलॉग्स

  • July 25, 2023 / 01:32 AM IST

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के कुछ सीन्स और डायलॉग्स पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों काफी चर्चे में है। दोनों की यह फिल्म इसी हफ्ते यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रचार प्रसार भी जोड़ शोर से हो रहा है, लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक खबर आ रही है की इस फिल्म पर सेसंर बोर्ड ने जम के कैंची भी चलाई है।

खबरों के अनुसार इस फिल्म में कई जगहों पर गालियों का इस्तेमाल किया गया था, सेंसर बोर्ड ने इन सभी सीन और डायलॉग्स को काटा हैं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए उपयोग करने वाली खराब भाषाओं को भी सेंसर बोर्ड ने हटाने के लिए निर्देशित किया था। इन सभी बदलाव के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट भी दे दिया है। साथ ही फिल्म में ममता बनर्जी का भी नाम था, सेंसर बोर्ड ने उसे भी हटा दिया है।

अब यह फिल्म 2 घंटे 48 मिनट का हो चुका है। बताते चलें, इस फिल्म से करण जौहर करीब 7 सालों बाद निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus