संजय मिश्रा की अगली फिल्म ‘कोट’ का पोस्टर हुआ रिलीज

  • April 13, 2023 / 11:29 PM IST

संजय मिश्रा की एक और धमाकेदार फिल्म रिलीज को तैयार है। फिल्म की रिलीज की तारीख भी आगयी है।

बॉलीवुड में उत्तर भारत विशेष रूप से पूर्वांचल की कहानियों पर आधारित फ़िल्मों और वेब शोज़ जैसे गंगाजल, गैंग्स ऑफ वासेपुर, ख़ाकी द बिहार चैप्टर, मिर्जापुर, जहानाबाद, महारानी, सूपर 30 जैसी कहानियां को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। उसी उत्तर भारत बिहार, से ताल्लुक रखने वाले एक्टर संजय मिश्रा अपनी एक्टिंग और अपने फिल्म की कहानियों से लोगों के दिल पर राज करते हैं।

संजय मिश्रा की नई फिल्म ‘कोट’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर भी बनकर तैयार हो गया है। यह फिल्म बिहारशरीफ, बिहार के एक जिले के युवा लेखक की कहानी पर आधारित है। इसमें उनके साथ विवान शाह भी हैं।

यह कहानी बिहार के एक छोटे से गांव के लड़के माधो की है, जो सपने देखने वाला है। वह और उसके पिता सूअर पालन करते हैं, जो भारतीय गांव में निम्न श्रेणी का व्यवसाय है। एक दिन कुछ एनआरआई उनके गांव में आते हैं, तो वह उनकी पोशाक (कोट) देखता है। माधो अपने लिए उसी तरह का सूट पाने के लिए कुछ तरकीब लगाता है, लेकिन असफल रहता है। नए नए विचार आते हैं, लेकिन सब विफल हो जाते हैं। इस बीच माधो को एक लड़की से प्यार हो जाता है, क्या माधो के सपने पूरे होंगे, यह देखने के लिए दर्शकों को 26 मई तक इंतज़ार करना पड़ेगा।

विवान शाह और संजय मिश्रा स्टारर हिंदी फ़िल्म ‘कोट’ की रिलीज डेट और पोस्टर, फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जारी किया। यह फिल्म देश भर के सिनेमा हॉल में 26 मई को रिलीज होगी।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus