सलमान खान की 10 सुपरहिट फिल्में जिन्होंने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

  • April 20, 2023 / 11:33 AM IST

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की मूवीज हमेशा हिट होती ही है। सलमान ने हर साल ईद पर एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर मूवीज दीं हैं। उनकी मूवीज 100 करोड़ का आंकड़ा तो यूं छू जाती हैं। चलिए एक नज़र डालते हैं सलमान की ऐसी ही कुछ सुपर हिट मूवीज पर।

राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई

सलमान खान स्टारर ‘राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई’ 13 मई को ईद 2021 पर दुनिया भर में रिलीज़ हुई। इस फिल्म ने पहले ही दिन 108 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की।

भारत

2019 मे सलमान की मूवी ‘भारत’ भी सुपरहिट रही। फिल्म ने मात्र 5 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने कुल 201.3 करोड़ का बिजनेस किया।

रेस 3

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘रेस 3’ 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होने के साथ ही फिल्म ने कमाई के झंडे गाड़े थे। फिल्म 169.25 करोड़ के कारोबार के साथ हिट रही थी।

टाइगर ज़िंदा है

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। यह साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 336.95 करोड़ रहा था।

सुलतान

साल 2016 में आई मूवी ‘सुलतान’ भी ब्लाकबस्टर हिट रही थी। सलमान की इस मूवी का टोटल कलेक्शन 300.45 करोड़ रहा था।

प्रेम रतन धन पायो

सलमान और सोनम कपूर अभिनीत यह फिल्म भी सुपर हिट रही थी। फिल्म ने 210.16 करोड़ का बिजनेस किया था।

बजरंगी भाईजान

अपनी इमोशनल स्टोरी से दिल छू जाने वाली ये फिल्म भी ब्लाकबस्टर हिट रही थी। सलमान खान और करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म ने कुल 320.34 करोड़ का कारोबार किया था।

किक

2014 में रिलीज हुई फिल्म किक भी एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। इसमें सलमान के साथ जैकलीन फर्नाडीज मुख्य भूमिका में थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 231.85 करोड़ रहा था।

दबंग 2

साल 2012 ने आई इस फिल्म में सलमान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म भी 155.00 करोड़ का कारोबार करते हुए सुपर हिट रही थी।

एक था टाइगर

15 अगस्त 2012 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में ऑलमोस्ट अपनी जगह बना ली थी। 198.78 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म सुपरहिट रही थी।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus