लोगों को पसंद आई एक्स संगीता बिजलानी और सलमान खान की जोड़ी

  • April 24, 2023 / 10:48 PM IST

बहन अर्पिता के ईद पार्टी में सलमान खान को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ स्पॉट किया गया। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दोनों का बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

बॉलीवुड के भाईजान हमेशा से ही अपने गर्लफ्रेंड को ले कर चर्चे में रहते हैं। बीती रात अर्पिता की ईद पार्टी बॉलिवुड के तमाम सितारे के साथ भाईजान सलमान खान भी शरीक हुए थे।
ईद पार्टी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाईजान संगीता बिजलानी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में संगीता कहीं सलमान के गाल पर पंच मारती हैं तो कभी मजाक में उन्हें कंधे पर मारती हुई दिखाई दीं। सलमान, और रजत शर्मा बात कर थे तब संगीता सलमान को छेड़ती नजर आईं।
उन्हें ऐसा करता देख उनके फैंस बहुत खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई और संगीता की जोड़ी कितनी प्यारी लग रही है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बस संगीता के साथ ही खुश नजर आते हैं सलमान कर लो इसी से शादी’।

Read Today's Latest Videos Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus