शूटिंग के दौरान सलमान खान घायल

  • May 18, 2023 / 09:02 PM IST

भाईजान सलमान खान टाइगर 3 के शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर दी है।

अभिनेता सलमान खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिग कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ शाहरुख खान कैमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। फिलहाल सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। अभिनेता सलमान खान शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

सलमान खान को कंधे पर गहरी चोट आई है। इंस्टाग्राम पोस्ट में सलमान खान ने कंधे पर पट्टी बांध रखी है। फिलहाल सलमान अभी ब्रेक पर हैं।

सलमान खान की हाल ही ईद पर किसी का भाई किसी की जान फिल्म रिलीज हुई थी। किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, अब इसके बाद सलमान चोटिल भी हो गए हैं। उम्मीद है भाईजान जल्द ही ठीक हो कर शूटिंग पर वापिस लौटेंगे।

बताते चलें सलमान की यह टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। उम्मीद है यह फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अच्छा परफार्म करेगी।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus