रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा ने मेकर्स पर लगाया यौन शोषण का आरोप

  • June 24, 2023 / 06:09 PM IST

फिल्म निर्माता रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स के एक शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घर घर तक रामायण पहुंचाने पर रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटो डालती रहती हैं, साक्षी अपने फोटो और अदाओं से खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं।

साक्षी चोपड़ा अब एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गई, साक्षी ने ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के मेकर्स पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साक्षी ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती शो के लिए सेक्सुअल कंटेंट पड़ोसने को कहा गया और मेकर्स ने उन पर यौन संबंध बनाने का भी दबाव डाला।

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह अपबिती लोगों से शेयर की हैं। साक्षी ने कहा कि उनके कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें अपनी मां के साथ रोजाना एक फोन कॉल करने की इजाजत थी, लेकिन जब उन्होंने सेट पर शो मेकर्स के बारे में कुछ खुलासे करने की कोशिश की, तो उनका फोन छीन लिया गया।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus