‘गदर 2’ के रिलीज से पहले दरगाह जाने पर अमीषा पटेल हुईं ट्रोल

  • June 28, 2023 / 12:09 PM IST

अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी नई फिल्म गदर 2 के रिलीज से पहले मुंबई के माहिम दरगाह पहुंची हैं। दरगाह जाने पर नेटीजंस ने ट्रोल भी किया है।

साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का अब 22 साल बाद 11 अगस्त 2023 को गदर का दूसरा भाग रिलीज होने जा रहा है। इस सिलसिले में फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा पटेल बीते शाम मुंबई के माहिम दरगाह पहुंची थी, यहां एक्ट्रेस ने चादर चढ़ाया है।

एक्ट्रेस के दरगाह जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते भी नजर आए। लोग तरह तरह का कॉमेंट कर अमीषा को ट्रोल करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारत में मंदिरों की कमी हो गई है क्या? वहीं अन्य यूजर लिख रहे थे की जब फिल्म रिलीज होने वाली होती है तभी इन्हें मंदिरों और मस्जिदों की याद आती है। वहीं कई लोग उनके दरगाह जाने पर आपत्ति जताते हुए उनकी इस फिल्म को बॉयकॉट करने के लिए भी कहते नजर आए।

देखें अमीषा के मुंबई के माहिम दरगाह का यह विडियो:

https://www.facebook.com/reel/1241462906508670?mibextid=9drbnH

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus