डिंपल कपाड़िया की आने वाली वेब सीरीज ‘सास, बहू और फ्लेमिंगो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह वेब सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म हॉटस्टार पर दिखाई जाएगी।
5 मई 2023 से होटस्टार पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं डिंपल कपाड़िया। वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
एक्शन से भरी इस वेब सीरीज की कहानी सास और बहु के साथ साथ ड्रग्स, बंदूक, और अन्य चीजों पर बनी है।
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस सीरीज का ट्रेलर देख कर लगता है सीरीज देखने में मजा आयेगा। ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। बात करें सीरीज के कैरेक्टर की तो इस सीरीज को मूलतः महिलाओं ने संभाला है और इन महिलाओं के बारे में कहा गया है की जब आप उनसे मैदान पर भिड़ते हैं तो आपको इच्छा मृत्यु रखनी होगी।
सीरीज में सास बनी डिंपल खूंखार लग रही हैं। इस सीरीज में डिंपल के अलावा राधिका मदान, अंगीरा धर, ईशा तलवार और नसीरुद्दीन शाह हैं।
सीरीज के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने कहा है की यह सीरीज कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है तो अंदाजा लगाया जा सकता है की किस हद तक खून खराबा होने वाला है।
