वापिस लौटेंगे रोहित रॉय, बीच में छोड़ना होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 13’

  • May 26, 2023 / 07:26 PM IST

टेलीविजन इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से एक बुरी खबर है। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रोहित रॉय अब शो छोड़ वापिस लौट रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वजह।

खतरों के खिलाड़ी का 13 वा भाग जल्द ही आने वाला है। इस शो के फैंस काफी बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं। इस शो की शूटिंग भी केप टाउन में शुरू हो चुका है। अब इस शो से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है, एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित रॉय चोटिल हो गए हैं और उन्हें शो छोड़ के मुंबई वापिस आने वाले हैं।

खबरों के अनुसार, मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं रोहित शो में बने रहें। लेकिन चोट बहुत गहरी है और उन्हें ठीक होने में अभी लंबा वक्त लग सकता है।

बताते चलें, खतरों के खिलाड़ी मिड जुलाई से टेलीकास्ट होने वाला है। यह हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे से टेलीकास्ट होगा। यह रियलिटी शो कलर्स टीवी चैनल पर टेलीकास्ट किया जायेगा।

Read Today's Latest Television Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus