रणवीर सिंह ने रिंकू सिंह से पूछा ‘यह क्या था?’

  • April 11, 2023 / 10:28 PM IST

कहते हैं ना क्रिकेट में कब क्या होगा अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है, ऐसा ही कुछ कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के मैच में भी हुआ, केकेआर को जीत के लिए छह गेंदों पर 28 रन चाहिए थे। सब इसे अंसभव मान रहे थे, लेकिन रिंकू सिंह ने पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर मैच ही पलट डाला और धूम मचा डाली। इस तरह का मैच हो और फिर इस तरह के कारनामे को अंजाम दिया गया हो तो बॉलीवुड से रिएक्शन तो आएंगे ही। बस रणवीर सिंह ने भी रिंकू सिंह की इस चमत्कारी बल्लेबाजी पर ट्वीट किया और रिंकू सिंह ने इस ट्वीट का जवाब भी दिया।

आईपीएल के मैदान में हर साल कोई न कोई चमत्कार होता है। किसी न किसी खिलाड़ी का बल्ला ऐसा चलता है कि कुछ दिन तक सुर्खियों में आग बरसती रहती है। रिंकू सिंह के इस धमाकेदार पारी के बाद लोग तारीफों की पुल बांधे जा रहे हैं।

रिंकू सिंह की चमत्कारी बल्लेबाजी और केकेआर की जीत के बाद रणवीर सिंह ने ट्वीट किया था, ‘रिंकू,रिंकू, रिंकू, रिंकू… यह क्या था?’ इस तरह रणवीर सिंह ने अपनी हैरानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया. लेकिन रिंकू सिंह ने भी रणवीर सिंह के इस ट्वीट पर रिप्लाई किया और लिखा, ‘बस भगवान का चमत्कार था रणवीर भाई।’ रणवीर का यह ट्वीट और रिंकू का रिप्लाई जम कर वायरल हो रहा है, फैंस भी जम कर अपना प्यार अपने चहेते खिलाडी के तरफ दिखा रहे हैं।

 

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus