Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को मिली राहत

  • July 19, 2023 / 03:10 AM IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को राहत मिलता नजर आया है।

तीन साल पहले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्तिथ अपने आवास पर आत्महत्या कर लिया था, जिसके बाद सुशांत की गर्लग्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके बाद रिया को जेल भी जाना पड़ा था।

अब करीब तीन साल बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आज बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में सीबीआई ने अभिनेत्री को मिली जमानत को अदालत में चुनौती दी थी। इसके बाद आज केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को उनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत दर्ज मामलों में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को चुनौती नहीं देगी।

कोर्ट ने इसके बाद बयान देते हुए कहा, ‘एएसजी की दलील सुनने के बाद, इस स्तर पर जमानत देने के संबंध में लागू आदेश को चुनौती देने की आवश्यकता नहीं लगती।’

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus