Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, बॉडी देख फिदा हुए फैंस! देखें वीडियो

  • July 25, 2023 / 01:57 AM IST

रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें रणवीर सिंह अपना बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। 

रणवीर सिंह अक्सर अपने लुक्स और बॉडी को लेकर चर्चा में रहते हैं, बीते कुछ समय पहले रणवीर सिंह पेपर मैगजीन में न्यूड फोटोशूट से तहलका मचा दिया थे। अब एक बार फिर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी टोंड बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रेम कहानी के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं, इसी बीच उन्होने आज अपना एक विडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस काफी हैरान हो गए। 

दरअसल, रणवीर सिंह ने मंडे मोटिवेशन देते हुए अपना यह वीडियो शेयर किया और अपने इस पोस्ट के साथ लिखा, “रॉकी रंधावा के तरफ से मंडे मोटिवेशन”। इस वीडियो में रणवीर के बेड से उठने से लेकर जिम और फिर तैयार होने तक का शॉर्ट्स लिया गया है। बता दें, रणवीर सिंह की यह फिल्म इसी हफ्ते यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus