रणवीर सिंह के हाथ से भी गई ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’, अब कौन होगा इन

  • April 15, 2023 / 03:35 PM IST

‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में रणवीर सिंह को लेने की खबर आई थी लेकिन अब नई खबरों के मुताबिक वे भी फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

हाल ही में खबर आई थी, आदित्य धर की फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा से विक्की कौशल बाहर हो गए हैं। फिर खबर आई आदित्य धर और रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में रणवीर सिंह लीड रोल कर सकते हैं।

फिल्म का ऐलान साल 2021 में किया गया था। लेकिन कई वजहों से फिल्म पर काम शुरू नहीं हो पाया। एक बार तो फिल्म के बजट की वजह से इसे रोकना पड़ा था। यह फिल्म बंद होने वाली थी क्योंकि निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ज्यादा लागत के कारण बैकआउट कर गए थे लेकिन जियो स्टूडियो ने मामला संभाल लिया। अब इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो कर रहा है। इसके चलते अब सब की नजरें इस फिल्म की ओर है। फिल्म में अब तक कई बदलाव किए जा चुके हैं।

कुछ दिन पहले खबर आया था की विक्की कौशल को हटा के रणवीर सिंह को मुख्य भूमिका के लिए लिया गया है। अब फिर से एक नया खबर सुनने को मिल रहा है कि रणवीर सिंह भी इस फिल्म की रेस से बाहर हो गए हैं। अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर के नाम सामने आ रहे हैं अगर सब कुछ सही रहा तो इन दोनों में से कोई इस फिल्म को करेंगे। वहीं फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभू का नाम सामने आया है। हालाँकि अभी तक फिल्म मैनेजमेंट के तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus