रणवीर ने मारी बाजी, झपटा विक्की कौशल के हाथ से प्रोजेक्ट

  • April 13, 2023 / 11:22 AM IST

बॉलीवुड फिल्म स्टार विक्की कौशल की फिल्म ‘द इमोर्टल अश्वथामा’ में अब उनकी जगह रणवीर सिंह की एंट्री की खबर है।

‘उरी’ की बंपर सफलता के बाद से ही निर्देशक आदित्य धर अपने बिग ड्रीम प्रोजेक्ट ‘द इमोर्टल अश्वथामा’ की तैयारी में जुट गए थे। ये आदित्य धर का एक बड़ा प्रोजेक्ट है जिसे बिग बजट के साथ बनाया जाने वाला है। खबर थी की उरी स्टार विक्की कौशल ही इस फिल्म में काम करेंगे, पर ताजा खबर की मानें तो अब एक्टर विक्की कौशल इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अब आदित्य धर इस फिल्म को रणवीर सिंह के साथ बनाने वाले हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्देशक आदित्य धर अब इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया है। जो इस फिल्म में द्रोणाचार्य के बेटे अश्वथामा का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के लिए हाई वी.एफ.एक्स का इस्तेमाल होगा। फिल्म से जुड़ी करीबी सूत्र ने बताया, ‘आदित्य धर और रणवीर सिंह के बीच काफी लंबे वक्त से इस फिल्म को लेकर बात हो रही है’। ये एक बड़ा थियेट्रिकल प्रोजेक्ट होगा। फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने हामी दे दी है, हालाँकि रणवीर सिंह ने अपने ओर से इस खबर की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus