Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने किया था रेस्टोरेंट में काम, पिता के मर्जी के खिलाफ उठाया यह कदम!

  • August 21, 2023 / 10:14 AM IST

रणदीप हुड्डा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने कई शानदार फ़िल्मों में काम किया है।

बालीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जो एक्टिंग के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। उन्हीं कुछ कलाकारों में से एक रणदीप हुड्डा का भी नाम शामिल हैं। फिल्म सरबजीत के लिए उन्होंने अपना जान दांव पर लगा दिया था। उन्हें इस फिल्म के लिए काफी सराहना भी मिली, लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टिंग का सफर उनके लिए बहुत आसान नहीं था। 

रणदीप का एक्टिंग करना पिता को ना मंजूर था, लेकिन उन्होंने उनके खिलाफ जाकर एक्टर बनने का फैसला किया था। एक्टर को संघर्ष के दिनों में टैक्सी तक चलानी पड़ी। इतना ही नहीं उन्हें रेस्त्रां में भी काम करना पड़ा।

रणदीप अपनी पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। वहां पर वो मार्केटिंग और मास्टर्स इन बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान अपना खर्चा चलाने के लिए वह चाइनीज रेस्टोरेंट में काम किया करते थे और गाड़ी साफ करते थे। इतना ही नहीं वह अपना खर्च चलाने के लिए टैक्सी भी चलाते थे। पढ़ाई के दो साल बाद जब वो भारत लौटे तो एयरलाइन्स के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में नौकरी मिल गई। लेकिन उन्हें एक्टिंग पसंद थी तो उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत कर दी। जो उनके पापा को नागवार था, हालांकि फिर भी रणदीप ने अपनी ऐक्टिंग जारी रखा। 

बताते चलें, साल 2016 में रणदीप हुड्डा ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘सरबजीत’ में दिखे। इसमें उन्होंने एक भारतीय का किरदार निभाया था, जो 22 साल पाकिस्तान की जेल में बंद रहा। इस मूवी से एक्टर ने सभी का दिल जीत लिया था। इसमें सरबजीत के किरदार के लिए उन्होंने अपना जान तक दांव पर लगा दी थी। रणदीप ने फिल्म के लिए महज 28 दिनों में 18 किलो वजन कम किया था। यह फिल्म उनके करियर की अब तक की अहम फिल्म मानी जाती है।

 

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus