Rajinikanth: भारत के सबसे महंगे एक्टर हैं रजनीकांत, जेलर के लिए एक्टर को मिली भारी रकम

  • September 2, 2023 / 11:47 AM IST

सुपरस्टार रजनीकांत अब भारत के सबसे महंगे एक्टर बनने का रिकॉर्ड बनाए हैं।

बीते कुछ महीनों पहले खबर आ रही थी की प्रभास सबसे महंगे एक्टर हैं, उन्होंने फिल्म के लिए 100 करोड़ लिए हैं। लेकिन अब उनका रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं सुपरस्टार रजनीकांत। 

रजनीकांत की हाल ही फिल्म जेलर रिलीज हुई है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिन्दी समेत पांच भाषाओं में रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसी बीच खबर आ रही है की रजनीकांत इस फिल्म के बाद भारत के सबसे महंगे एक्टर बन चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के लिए रजनीकांत को पहले 100 करोड़ मिले थे। वहीं फिल्म के सुपरहिट होने के बाद उन्हें प्रॉफिट शेयरिंग का भी चेक मिला है। इसमें 110 करोड़ रुपए मिले हैं। जिससे इस फिल्म से उनकी कुल कमाई 210 करोड़ रुपए हो गई है। साथ ही यह भी खबर आ रही है की जेलर के प्रॉड्यूसर ने रजनीकांत को 1.24 करोड़ की एक बीएमडब्ल्यू कार भी गिफ्ट की है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus