इस्टर पर देसी गर्ल ने शेयर की मालती की तस्वीरें

  • April 11, 2023 / 12:29 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के लिए मुंबई में अपने परिवार के साथ मौजूद थीं। कुछ अफवाह तो यह भी थी प्रियंका अपनी कजन परिणीती की सगाई अटेंड करने आयी हैं, अब प्रियंका वापिस अमेरिका जा चुकी हैं। ईस्टर के मौके पर एक्ट्रेस ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनकी बेटी मालती की भी झलक देखने को मिल रही है। प्रियंका ने एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे मालती के साथ ट्विनिंग करती भी नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने महज कुछ घंटे पहले ही इन तस्वीरों को शेयर किया है, जिस पर 4 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मालती बिलकुल आप पर गई है पीसी’. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘आपको भी हैप्पी ईस्टर’. कमेंट सेक्शन में अधिकतर यूजर एक्ट्रेस को ईस्टर की बधाई देते दिखे। बात करें वर्क फ्रंट की तो प्रियंका चोपड़ा को जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में देखा जाएगा।

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus